फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Student making reel of bicycle stunt goes missing after falling from bridge into Yamuna

Fatehpur News: साइकिल स्टंट की रील बना रहा छात्र पुल से यमुना में गिरकर लापता

Mon, 09 Oct 2023 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Student making reel of bicycle stunt goes missing after falling from bridge into Yamuna
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

किशनपुर (फतेहपुर)। रविवार शाम साइकिल से स्टंट की रील बना रहा छात्र पुल से यमुना में जा गिरा। पुलिस गोताखोरों के जरिए छात्र की तलाश में जुटी है। उसका कोई पता नहीं लगा सका है। हादसा साइकिल के तेज रफ्तार में पुल के डिवाइडर से टकराने से हुआ।
थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या आठ अग्रवाल अधिकांश उत्तरी निवासी रामदास का पुत्र अंकित निर्मल (17) कक्षा 11 का छात्र है। वह दादों यमुना पुल पर दोस्त धर्मेंद्र के साथ शाम को पहुंचा। पुल पर धर्मेंद्र मोबाइल लेकर अंकित की साइकिल स्टंट की रील बना रहा था। अंकित साइकिल से रफ्तार में आया और पैर के सहारे साइकिल रोक कर स्टंट करने की कोशिश की। इसी दौरान साइकिल पुल के डिवाइडर से टकरा गई। छात्र उछलकर डिवाइडर पार करीब 70 फिट नीचे यमुना के पानी में गिर गया। पीछे खड़े धर्मेंद्र ने मदद के लिए शोर मचाया। आसपास के लोग पहुंचे। सूचना पर किशनपुर पुलिस और परिजन भी आ गए। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश करवाई, लेकिन अंकित का कोई पता नहीं चल सका। प्रभारी निरीक्षक जेपी शाही ने बताया कि डूबे छात्र की तलाश कराई जा रही है। सोमवार सुबह से रेस्क्यू कराया जाएगा।
विज्ञापन

---------
साइड स्टोरी
एक बार नदी में दिखने के बाद ओझल हो गया
- परिवार का इकलौता है अंकित, बहनें व पिता बेहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। करीब 70 फिट ऊंचाई से नदी में गिरने के बाद एक बार नदी में ऊपर तक अंकित निकला। बहाव की वजह से तैर नहीं सका। वह जान बचाने के लिए चीखा भी, लेकिन मौके पर कोई नहीं था। उसके गायब होने के बाद परिवार का हाल बेहाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टंटबाजी के चक्कर में पुल से यमुना में गिरा अंकित उर्फ गोलू परिवार का इकलौता पुत्र है। उसकी छोटी बहन सलोनी और ईशा हैं। अंकित की मां की बीमारी के चलते कई साल पहले मौत हो गई थी। पिता रामदास मजदूरी करते हैं। अंकित किशनपुर कस्बा स्थित सर्वोदय इंटर काॅलेज में कक्षा 11 का छात्र है। उसके साथी धर्मेंद्र ने बताया कि अंकित गिरने के बाद यमुना से एक बार बाहर निकला। वह तैर नहीं पा रहा था। उसने जान बचाने के लिए मदद भी मांगी। उस समय आसपास कोई नहीं था। वह साइकिल से अक्सर स्टंट करता था। रील और वीडियो बनवाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed