फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Student dies after falling from school bus

फतेहपुरः स्कूल बस से गिरकर छात्र की जान गई

Sun, 16 Oct 2022 01:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Student dies after falling from school bus
गाजीपुर में रोते बिलखते छात्र के परिजन। संवाद - फोटो : FATEHPUR
गाजीपुर। स्कूल बस के गेट पर खड़े छात्र की शनिवार सुबह गिरने से मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे की पुलिस को परिजनों ने जानकारी नहीं दी है। वहीं शाम तक शव भी गांव नहीं पहुंच सका है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी मोबीन खान कबाड़ दुकानदार हैं। उनका पुत्र मो. जैद खान उर्फ कप्तान (13) दरौली स्थित एआर पब्लिक स्कूल में कक्षा सात का छात्र था। वह सुबह बस से स्कूल जा रहा था। पिता मोबीन ने बताया कि करीब आठ बजे बस दरौली मोड़ पर पहुंची थी। बेटा बस के गेट पर खड़ा था। चालक के अचानक ब्रेक मारने की वजह से बेटा अनियंत्रित होकर सिर के बल सड़क पर जा गिरा। इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर स्कूल संचालक मौके पर पहुंच और छात्र को पीएचसी ले गए। हालत नाजुक देखकर डाक्टर ने कानपुर रेफर किया। पिता ने बताया कि कानपुर में बेटे की सांसें थम गई। स्कूल संचालक सोनू खान ने बताया कि परिवार ने कोई कार्रवाई न किए जाने की बात कही है। परिवार में मृतक का एक छोटा भाई और बहन है। थानाध्यक्ष आनंद पाल सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना नहीं आई है। सूचना आने पर कार्रवाई की जाएगी। एआरटीओ प्रवर्तन द्वितीय जीएन मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed