असोथर। नगर पंचायत के एपीएस इंटर काॅलेज में बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया। समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की असोथर नगर इकाई ने क्षेत्रीय विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया। इसक बाद मेडल भी पहनाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता एपीएस इंटर काॅलेज के प्रबंधक आदित्य अग्निहोत्री ने की। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष नीरज सिंह एवं विशिष्ट अतिथि धर्मेंद्र सिंह जनसेवक रहे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने एबीवीपी के मूल ध्येय वाक्य ज्ञान शील एकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर एवीबीपी के जिला संयोजक अक्षय, प्रतीक, सौरभ, शिवम, वैभव सिंह, अनिकेत, सत्यम आदि मौजूद रहे।