{"_id":"6708420fb9bd9686880308b6","slug":"student-ankita-became-beo-for-a-day-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-122664-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: छात्रा अंकिता एक दिन के लिए बनीं बीईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: छात्रा अंकिता एक दिन के लिए बनीं बीईओ
विज्ञापन
हसवा। बीआरसी में संचालित कंपोजिट स्कूल की कक्षा आठ की छात्रा अंकिता एक दिन के लिए खंड शिक्षा अधिकारी बनीं। यह पहल मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत की गई। इसका उद्देश्य लड़कियों को नेतृत्व की भूमिकाओं में प्रोत्साहित करना है।
अंकिता बीआरसी कार्यालय में अपने दायित्व के तहत स्कूलों की विभिन्न गतिविधियों का निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों के साथ बैठक की, जहां पर उन्होंने शिक्षा का स्तर सुधारने पर जोर दिया। अंकिता ने बालिकाओं के शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि सभी लड़कियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और अपने सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत करनी चाहिए।
इस मौके पर स्कूल में एक विशेष कार्यक्रम हुआ। इसमें छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंकिता ने कहा मैंने इस अनुभव से सीखा है कि नेतृत्व केवल जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि दूसरों को प्रेरित करने का भी एक माध्यम है। खंड शिक्षा अधिकारी जयसिंह ने अंकिता की प्रशंसा की और कहा कि इस तरह की गतिविधियां लड़कियों में आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करती हैं।
विज्ञापन
मिशन शक्ति के तहत ऐसे कार्यक्रम आगे भी होंगे, जिससे और अधिक लड़कियां इस तरह की जिम्मेदारियां संभाल सकें। उन्होंने छात्रा अंकिता को पुरस्कृत भी किया।