{"_id":"574600144f1c1bae70692370","slug":"strong-winds-disrupted-normal-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर
Updated Thu, 26 May 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
आंधी से ध्वस्त गरीबों का आशियाना।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को भोर पहर अचानक तेज आंधी के साथ बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शहर से लेकर गांव तक की बिजली फाल्ट होने पर गुल हो गई। फलदार, छायादार तमाम पेड़ टूटकर गिर गए। आंधी 90 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली। इससे कई लोग घायल हो गए और अस्पताल में इलाज कराना पड़ा। आंधी की तबाही से ग्रामीणों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। गरीब, मजदूरों के घरों में पड़े छानी-छप्पर उड़ गए।
बुधवार सुबह दो बजे तेज आंधी ने लोगों को नींद से जगा दिया। देखते ही देखते आंधी ने तबाही का मचाना शुरू कर दिया। घर की छतों पर रखे छप्पर और टीन शेड उड़ गए। कई क्षेत्रों में बिजली के खंभे गिर गए और हाईटेंशन तार टूट गया। बिजली सप्लाई बंद हो गई।
शहरी क्षेत्र के कई मोहल्लों में रातभर बिजली आपूर्ति गुल रही। सुबह फाल्ट सही करने के बाद सप्लाई शुरू हुई। ग्रामीण उपकेंद्र के कर्मचारी सुबह से शाम तक फाल्ट सही करने में पसीना बहाते रहे, लेकिन बिजली सप्लाई शुरू नहीं हो सकी। सदर तहसील के असोथर, बहुआ, शाह, हुसैनगंज, थरियांव, करमचंद्रपुर सांड़ा उपकेंद्र की हाईटेंशन लाइन का फाल्ट नहीं सही हुआ।
विज्ञापन
आम की फसल को भारी क्षति- फतेहपुर। आंधी से आम की फसल को भारी क्षति हुई। फलों का वजन संभालने वाली डालियां आंधी में टूटकर गिर गईं। सुबह आम के पेड़ के नीचे एक तरफ से फल पड़े रहे। आंधी बंद होते ही लोग बोरी, तसला लेकर बगीचे में आम को इकट्ठा करते दिखाई दिए।
बारिश से बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत- फतेहपुर। आंधी के साथ हुई बारिश और दोपहर को हवा के साथ हुई बारिश से मौसम बदल गया है। गर्मी से लोगों को राहत मिल गई है। रात, दिन की बारिश 15 मिमी रिकार्ड की गई है। मौसम का बदलाव होने से आम जनमानस ने राहत की सांस ली है।
अधिकतम तापमान 46 डिग्री से लुढ़क कर 43 और न्यूनतम 21 से 18 डिग्री पर पहुंच गया है। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। कुछ देर के लिए ही धूप निकली। दोपहर को हुई बारिश से मौसम एकदम बदला रहा। मौसम में बदलाव होते ही शहर के बाजारों में दिनभर चहल-पहल बनी रही। लोग पूरे दिन खरीददारी करते दिखाई दिए।
कस्तूरबा गांधी विद्यालय की बिजली गुल- फतेहपुर। तेज आंधी से हुसैनगंज के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में बिजली की लाइन का तार टूट गया। पूरे दिन विद्यालय में बिजली सप्लाई बंद रही। विद्यालय के शिक्षकों ने उपकेंद्र के कर्मचारियों को सूचना दी है। देर शाम तक विद्यालय में आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई है।