{"_id":"5f47e1c88ebc3e2a9739853b","slug":"street-venders-meeting-in-fatehpur-fatehpur-news-knp5791821126","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्ट्रीट वेंडरों को लोन देने वाली कमेठी की हुई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्ट्रीट वेंडरों को लोन देने वाली कमेठी की हुई बैठक
विज्ञापन
खागा में पटरी दुकानदारों को नगर पंचायत की ओर से दस हजार रुपये लोन स्वीकृत करने वाली कमेटी की पहली बैठक गुरुवार को नगर पंचायत में हुई। इसमें 22 आवेदकों में 17 का लोन स्वीकृत कर लिस्ट बैंक प्रतिनिधि को दी गई। जिससे लोन उनके खाते में भेजा जा सके।
केंद्र सरकार द्वारा दो महीने पहले लागू की गई पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के तहत लोगों को लाभ मिलेगा। कमेटी अध्यक्ष ईओ लालचंद्र मौर्य ने बताया कि योजना के तहत कम से कम 78 लोगों योजना का लाभ देना है। अधिकतम कितने भी हो सकते हैं।
बैठक हर महीने की जाएगी। बैठक में शिवचंद्र शुक्ल, शोभा गुप्ता व कमला द्विवेदी व परियोजना अधिकारी डूडा शामिल रहे। योजना का लाभ नगर पंचायत की सीमा के अंदर आने वाले पथ विक्रेताओं को मिलता है, जिन्हें नगर पंचायत द्वारा पहचान पत्र जारी किया गया हो। नगर पंचायत खागा द्वारा करीब 650 स्ट्रीट वेंडरों का पंजीकरण किया गया है। इसमें 350 लोगों को पहचान पत्र भी जारी हो चुका है।
विज्ञापन
योजना का लाभ सड़क किनारे दूध, फल, सब्जी, ब्रेड जैसी चीजें लगाने वाले ठेला वालों या पटरी पर दुकान लगाने वालों को योजना का लाभ मिल रहा है। इसके साथ ही लाकडाउन के दौरान घर-घर जाकर जरूरत का सामान पहुंचाने वाले भी इस योजना में शामिल किए गए है। इसके साथ ही घर जाकर बाल काटने, कपड़े सिलने, जूते-चप्पल सिलने व कपड़े धुलाई का काम करने वाले भी योजना में शामिल है। आवेदन ऑनलाइन होगा।