फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Stop the payment of a field officer

एक फील्ड अधिकारी का वेतन रोका

Wed, 22 Mar 2017 12:40 AM IST
अमर उजाला फतेहपुर
अमर उजाला फतेहपुर Updated Wed, 22 Mar 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
Stop the payment of a field officer
राजीव गांधी महिला विकास परियोजना की बैठक में बैठे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
राजीव गांधी महिला विकास परियोजना की बैठक में सीडीओ सी. इंदुमति ने एक फील्ड आफीसर का वेतन रोका व दो से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने समूह में काम करने वाली सक्रिय महिलाओं को ट्रेनिंग दिए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



विकास भवन में मंगलवार को राजीव गांधी महिला विकास परियोजना की बैठक हुई। इसमें तेलियानी, हंसवा, मलवां, भिटौरा, हथगाम के फील्ड अधिकारियों को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अधिकारियों को आपस में समन्वय बनाकर लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। 27 मार्च को फिर से बैठक होगी। इसमें सभी फील्ड आफीसरों से प्रगति रिपोर्ट मांगी जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए यह देश की बड़ी परियोजना है, जो महिलाओं के विकास के लिये कार्य कर रही है। इस कार्य में बैंकर्स को सहयोग करने के लिए कहा गया। तीन माह तक सभी फील्ड आफीसरों का कार्य देखा जाएगा। संतोषजनक रिपोर्ट न आई तो कार्रवाई तय है। हंसवा के एनआरएलएम फील्ड आफीसर की शिकायत पर राजीव गांधी महिला विकास परियोजना के फील्ड आफीसर रामसजीवन का वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है। बिना सूचना के गायब रहने वाले ऐरायां और भिटौरा के फील्ड अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है। इस मौके पर डीसी एनआरएलएम सुखराज बंधु, जिला मिशन प्रबंधक मनोज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed