फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   sticks in children's dispute, woman died, husband injured

बच्चों के विवाद में चली लाठी, महिला की मौत, पति घायल

Tue, 12 Apr 2022 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
sticks in children's dispute, woman died, husband injured
बहुआ(फतेहपुर)। ललौली थानाक्षेत्र के चौराहा डेरा गांव में रविवार रात दो पक्षों के बीच विवाद में लाठी-डंडे से एक-दूसरे पर हमला किया गया। इससे एक महिला की मौत हो गई। पति लहूलुहान हुआ। दूसरे पक्ष से एक युवक घायल हुुुआ है। सभी को जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव निवासी इंद्रपाल के बेटे विकास और राम बहादुर निषाद के बेटे भूरा के बीच रविवार शाम खेलकूद के दौरान विवाद हो गया। दोनों ने एक-दूसरे को मारापीटा। इंद्रपाल ने बताया कि वह पत्नी सियावती (35) के साथ बाइक से ससुराल बांदा जिले के अमलोर गांव गया था।
विज्ञापन

रात करीब आठ बजे लौटा। राम बहादुर ने उसकी बाइक रास्ते में रोकवा ली। विवाद बढ़ने पर परिवार के साथ लाठी-डंडे से हमला कर दिया। पत्नी गंभीर घायल हुई। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। 112 नंबर की सूचना पर पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने एंबुलेंस बुलाई। मौके पर हंगामा होने से काफी देर तक एंबुलेंस खड़ी रही। महिला का काफी खून बह गया। जिला अस्पताल में सियावती को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने घायल राम बहादुर को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डीएम कार्यालय में सोमवार दोपहर इंद्रपाल शिकायत लेकर पहुंचा। उसने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।
प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा ने बताया कि इंद्रपाल की तहरीर पर राम बहादुर समेत 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। राम बहादुर पुलिस की अभिरक्षा में भर्ती है। इंद्रपाल के आरोप गलत हैं।
...
छह बच्चों की मां थी सियावती
मारपीट में सियावती की मौत से छह बच्चों से मां का साया छिना है। उसकी चार बेटियों लक्ष्मी, खुशबू, संतोषी, मानसी व दो बेटे आकाश, विकास हैं। सास पार्वती देवी बच्चों को संभालती दिखीं।

एफआईआर में इंद्रपाल ने राम बहादुर के साथ उसकी पत्नी चुन्ना देवी, बेटी काजल, बहन सरोजा, बेटे सचिन, पारिवारिक शिवकरन, अंजना, पंचा निषाद, रामकरन पर लाठी-डंडे व रॉड से हमला करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed