फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Sticks crackled in water dispute, seven injured

Fatehpur News: पानी के विवाद में चटकी लाठियां, सात घायल

Mon, 24 Feb 2025 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Sticks crackled in water dispute, seven injured
बिंदकी। रास्ते में पानी बहाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों से चले लाठी डंडों में सात लोग घायल हो गए। दो की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

जाफरगंज थाना क्षेत्र के बदलुआपुर में रास्ते पर घर का पानी बहाने को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि गाली गलौज के साथ दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडो से हमला कर दिया। इसमें एक पक्ष से रीना (29) पत्नी राजू, सीमा (19) व चुनकी (15) पुत्री गंगाचरण व उजाला (15) पुत्री जयकरण घायल हो गए। दूसरे पक्ष से सभाजीत (48), संगीता (35) पुत्री मेवालाल व सलोनी (19) पुत्री सभाजीत घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सक ने सभाजीत और संगीता को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed