{"_id":"67350e9b5fb3f5c7030a1fa6","slug":"state-womens-commission-member-listened-to-womens-complaints-fatehpur-news-c-217-1-fth1003-124298-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सुनी महिलाओं की शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सुनी महिलाओं की शिकायतें
Thu, 14 Nov 2024 02:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Thu, 14 Nov 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
-राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सुनी महिलाओं की शिकायतें
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। महिला उत्पीड़न की रोकथाम व पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता विश्वकर्मा ने निरीक्षण भवन (पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाऊस) में जनसुनवाई की। इस दौरान महिलाओं के उत्पीड़न संबंधी शिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारियों को आवेदन अग्रसारित किया। उन्होंने निर्देश दिए कि पीड़ितों को न्याय दिलाया जाए एवं महिलाओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए।
उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित महिला कल्याण की योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को शत-प्रतिशत लाभांवित किया जाए। गीता विश्वकर्मा ने जिला अस्पताल, वन स्टॉप सेंटर, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तेलियानी एवं जिला कारागार का निरीक्षण भी किया।
उन्होंने महिलाओं से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया और जरूरी दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण भवन में बैठक के दौरान इस अवसर पर अपर उप जिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव नयन गिरि, जिला प्रोबेशन अधिकारी रिशांत श्रीवास्तव व जिला समाज कल्याण अधिकारी अवनीश कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- --