फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   State Women's Commission meeting eight complaints of harassment

राज्य महिला आयोग की बैठक में उत्पीड़न की आठ शिकायतें दर्ज

Thu, 04 Jun 2015 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Thu, 04 Jun 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
State Women's Commission meeting eight complaints of harassment

राज्य महिला आयोग की बैठक में महिला उत्पीड़न से संबंधित आठ शिकायतें दर्ज की गईं। आयोग की सदस्य नफीसा बानों से संबंधित विभागों को शिकायतें जल्द से जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला उत्पीड़न रोकने के साथ सुरक्षा देने की बात कही। नफीसा बानों ने आधी आबादी की सुरक्षा पर फोकस रखते हुए महिलाओं के साथ होने वाले उत्पीड़न के मामलों में त्वरित कार्रवाई की बात कही।

विज्ञापन

इरीगेशन के डाकबंगला में बुधवार को आयोजित समीक्षा बैठक में आयोग की सदस्य नफीसा बानों ने महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस व प्रशासन को जिम्मेदारी का अहसास कराया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ घर की चहारदीवारी व बाहर होने वाले उत्पीड़न से आधी आबादी जूझ रही है। जरूरत है उन्हें  मुक्त कराने की। यह काम इमानदारी से किया जाए, ताकि वह भी समाज में बिना किसी भय व दहशत के अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। राज्य महिला आयोग की सदस्य ने समीक्षा के दौरान आए आठ नए उत्पीड़न के मामलों के निस्तारण का जिम्मा संबंधित विभागों को सौंपा। इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता अहरिवार ने महिला उत्पीड़न रोकने पर सख्ती बरतने को कहा। इससे पहले पिछले माह आए उत्पीड़न के मामलों में एक मामले का निस्तारण किया गया। समीक्षा बैठक में सदर सर्किल की डीएसपी वंदना सिंह, महिला थाना की प्रभारी अन्नपूर्णा चतुर्वेदी, महिला सहायता प्रकोष्ठ की सुनीता देवी, अनुसूचित जाति व जनजाति के रामधनी, मधुबाला सक्सेना, नीरा भाष्कर, ज्योति गुप्ता, अमिता श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed