{"_id":"6904f4d8a37ff2ddb007afa9","slug":"stadium-team-tops-in-hockey-girls-junior-category-competition-fatehpur-news-c-217-1-fth1003-143230-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: हॉकी बालिका जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता में स्टेडियम की टीम अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: हॉकी बालिका जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता में स्टेडियम की टीम अव्वल
विज्ञापन
फोटो-47-हॉकी प्रतियोगिता में एक दूसरे को चकमा देती खिलाड़ी। स्रोत आयोजक
फतेहपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मशताब्दी वर्ष पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय हॉकी बालिका जूनियर वर्ग प्रतियोगिता में स्टेडियम टीम ने शानदार प्रदर्शन कर जीत दर्ज की। शुक्रवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में स्टेडियम टीम ने सेंट जेवियर्स टीम को 5-3 से हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।
फाइनल मैच का शुभारंभ जिला क्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार भारती ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में जिले की कुल छह टीमों ने भाग लिया। निर्णायक मुकाबले में स्टेडियम टीम की खुशी ने दो, लक्ष्मी ने एक और अभिलाषा ने दो गोल किए। सेंट जेवियर्स टीम की ओर से तीन गोल किए गए।
विजेता और उपविजेता टीमों को नकद पुरस्कार उनके बैंक खातों में हस्तांतरित किए गए। निर्णायक मंडल में शुभम गुप्ता, विजय कुमार, मोहम्मद फैजान, रेनू, मोहम्मद शहनवाज, मोहम्मद आरिफ खान, जितेंद्र यादव, पुष्पेंद्र परिहार, अरुण शर्मा और मनीष शामिल रहे।