{"_id":"66f7206e50b65c85970bb404","slug":"srishti-stood-first-divyanka-second-and-tejaswani-stood-third-in-the-painting-exhibition-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-121938-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: चित्रकला प्रदर्शनी में सृष्टि पहले, दिव्यंका दूसरे और तेजस्वनी तीसरे स्थान पर रहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: चित्रकला प्रदर्शनी में सृष्टि पहले, दिव्यंका दूसरे और तेजस्वनी तीसरे स्थान पर रहीं
विज्ञापन
फतेहपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर महिला महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक क्लब एवं आईक्यूएसी ने संयुक्त रूप से पांच दिवसीय पेंटिंग कार्यशाला का आयोजन किया। अंतिम दिन शुक्रवार को चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसमें सात छात्राओं की पेंटिंग पुरस्कार के लिए चयनित हुईं। प्राचार्य ने विजेता सभी छात्राओं को प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया। सृष्टि बीएससी तृतीय वर्ष को अव्वल स्थान मिला।
कार्यशाला के अंतिम दिन मुख्य प्रशिक्षक डॉ. अरुण कुमार सिंह और उपमुख्य प्रशिक्षक डॉ. संतोष बिंद ने छात्राओं को प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता में सातवें स्थान पर सायमा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, छठवें स्थान पर कशिश सिंह बीए तृतीय सेमेस्टर, पांचवें स्थान पर अंबर इदरीस बीएससी पांचवें सेमेस्टर, चौथे स्थान पर वर्षिता कैथल बीए पांचवां सेमेस्टर, तीसरे स्थान पर तेजस्विनी सिंह बीएससी तृतीय वर्ष, द्वितीय स्थान पर दिव्यंका सोनी बीए प्रथम सेमेस्टर रहीं।
संचालन डाॅ. चंद्रभूषण सिंह ने किया। इसमें डॉ. राज कुमार और आनंदनाथ ने सहयोग किया। इस मौके पर प्रो. सरिता गुप्ता, प्रो. मीरा पाल, प्रो. शकुंतला, प्रो. श्यामजी सोनकर, प्रो. प्रशांत द्विवेदी, शरदचंद्र राय, डॉ. जिया तसनीम, अनुष्का छौंकर व आनंदनाथ आदि रहे।
विज्ञापन
....................