फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Spot animal smuggler accused of conspiracy

षड़यंत्र रचने के आरोपी व पशु तस्कर हाजिर

Mon, 18 Jul 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Mon, 18 Jul 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Spot animal smuggler accused of conspiracy
प्रतीकात्मक।

मलवां थानाक्षेत्र के सहिली दोहरा हत्याकांड की साजिश रचने के आरोपी दिनेश अवस्थी और हथगाम के पशु तस्कर के ट्रकों से वसूली में आरोपी प्रधान के भाई कोर्ट में हाजिर हो गए हैं। पुलिस का दावा है कि कुर्की और ताबड़तोड़ छापेमारी के डर से आरोपियों ने सरेंडर किया है।  

विज्ञापन


बता दें सहिली गांव निवासी विमला देवी, उनकी बड़ी बेटी कुमद अवस्थी, छोटी बेटी ईला को 14 अप्रैल की सुबह घर में घुसकर गोलियां मारी गई थीं। विमला देवी स्कूल में अपने दिवंगत पति की जगह क्लर्क के पद पर तैनात थीं। उसकी बेटी कुमुद की 16 अप्रैल को शादी होनी थी।
विज्ञापन


आरोप है कि शादी से दो दिन पहले पूर्व प्रधान आदित्य ने प्रापर्टी के लालच में हमला कर परिवार को खत्म करने की कोशिश की थी। गोलीकांड में विमला और कुमुद की मौत हो गई थी। वहीं, ईला गोली लगने के बाद भी बच गई थी। पुलिस आरोपी पूर्व प्रधान आदित्य व उसके बेटों चंदन, छोटू, कानपुर सजेती सठिगवंा निवासी संदीप उर्फ काके, शैलेंद्र व राहुल को पहले ही जेल भेज चुकी थी। अब सातवां आरोपी वकील दिनेश अवस्थी बचा था। दिनेश पूर्व प्रधान आदित्य का रिश्ते में चाचा है। उसे पुलिस ने षड़यंत्र में आरोपी बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, हथगाम थानाक्षेत्र के अधारी का पुरवा निवासी नादिर उर्फ बबलू ने शनिवार को कोर्ट में सरेंडर किया है। आरोपी बबलू हुसैनगंज थाने से फरार घोषित था। उसको पुलिस ने पशु तस्करों के ट्रक से वसूली के मामले में फरार घोषित किया था। आरोपी का भाई कासिम हथगाम कस्बा वार्ड से वर्तमान में प्रधान है। उसको पुलिस ने पहले जेल दिया था। नादिर के खिलाफ बलवे के तीन मुकदमे थाने में दर्ज रहे हैं। इनके पिता मोहम्मद आमिल भी कई बार प्रधान रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed