बहुआ। महाखेड़ा गांव में आनंदेश्वर क्रिकेट महासंग्राम टूर्नामेंट में ललौली को हराकर महाखेड़ा की टीम ने सेमी फाइनल में अपनी जगह बना ली है। ललौली टीम के लक्ष्य को महाखेड़ा की टीम ने आसानी से हासिल कर लिया।
महासंग्राम टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में ललौली व महाखेड़ा टीम के बीच मैच हुआ। ललौली टीम के कप्तान मुनव्वर खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। 14 ओवर में 74 रन बनाकर टीम आल आउट हो गई। जवाब में उतरी महाखेड़ा की टीम ने 13 ओवर में पांच विकेट खोकर 75 रन बनाए। महाखेड़ा टीम के कप्तान विष्णुकांत ने टीम के खिलाडिय़ों का उत्साह वर्धन कराया। खिलाड़ी विमल शर्मा उर्फ विक्की को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार मिला। क्रिकेट में अंपायर बीरू सिह, सर्वेश कुमार विश्वकर्मा रहे।