{"_id":"5e3719078ebc3e8c8722ea71","slug":"sports-fatehpur-news-knp54212246","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट टूर्नामेंट में धरमपुर क्रिकेट टीम विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट टूर्नामेंट में धरमपुर क्रिकेट टीम विजयी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुआ। क्षेत्र के महाखेड़ा गांव में आनंदेश्वर महासंग्राम क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन महाखेड़ा सी व धरमपुर की टीमें आमने-सामने हुईं।
जिसमें धरमपुर क्रिकेट टीम के कप्तान बीरू सिंह ने टॉस जीतकर महाखेड़ा सी टीम के कप्तान सत्यम को टीम के साथ पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। महाखेड़ा सी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर के मैच में चार विकेट गंवाकर कुल 117 रन बनाए। कप्तान सत्यम ने 36 रनों की नाबाद पारी खेली।
वहीं बाद में बल्लेबाजी करने उतरी धरमपुर क्रिकेट टीम निर्धारित 15 ओवर का खेल खेलते हुए 8 विकेट गंवाकर 118 रन बनाकर विजयी रही। धरमपुर क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अभय ने नाबाद 34 रन व विरोधी टीम का 1 विकेट चटकाकर मैन आफ द मैच का खिताब अपने नाम कर लिया। रोमांचकारी मैच में बल्लेबाज व गेंदबाजो ने दर्शकों से तालियां बटोरी। इस मौके पर आयोजक दुबई की सीमा कंट्रक्शन कंपनी के डायरेक्टर गिरिजा शंकर शिवहरे,अतीश तिवारी,प्रमोद शिवहरे,अर्जुन सिंह,ज्ञान सिंह,श्रीओम,राजोल सिंह,पुष्पेंद्र सिंह,राजेन्द्र सहित कई सैकड़ा दर्शक मौजूद रहकर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते रहे।