फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Sports college could not be ready even after 12 years

Fatehpur News: 12 साल बाद भी नहीं तैयार हो सका स्पोर्टस कॉलेज

Sat, 29 Jun 2024 02:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sat, 29 Jun 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Sports college could not be ready even after 12 years
फतेहपुर। करीब 12 साल से अधिक निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कॉलेज अब तक बनकर तैयार नहीं पाया है। जिले के खिलाड़ी पिछले सत्र से दाखिला लेने के लिए इंतजार कर रहे हैं। इसकी वजह खेल मैदान का अब तैयार न होना है। 250 सीटों वाले स्पोर्ट्स कॉलेज की नींव वर्ष 2011 में रखी गई थी।
विज्ञापन

तीन साल में 33 करोड़ रुपये की लागत से कॉलेज का निर्माण कार्य पूरा करना था। सपा सरकार बनने के बाद वर्ष 2012 में निर्माण कार्य धीमा पड़ गया। इसके बाद वर्ष 2016 में स्पोर्ट्स कॉलेज के अधूरे निर्माण को पूरा करने की मांग सरकार तक पहुंची। सपा शासनकाल में ही कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम को 12 करोड़ की धनराशि अवमुक्त की गई। इसके बावजूद कॉलेज बनकर तैयार नहीं हो सका।
विज्ञापन

पांच साल पहले भाजपा सरकार में ठप पड़े स्पोर्ट्स कॉलेज की फाइल आगे बढ़ी और संस्था को बाकी पूरी राशि दे दी गई, लेकिन काम अभी तक अधूरा पड़ा है। वहीं बीते साल अक्टूबर-नवंबर तक तैयार करना था। इसके बाद दूसरे चरण में खेल संसाधन से लेकर मैदान होने थे। जो अबतक नहीं हो पाए है। कॉलेज में दाखिले के लिए छात्रों के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। वहीं क्रीड़ा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव का ध्यान स्पोर्ट्स कालेज की सुविधा और संचालन पर नहीं है। उनका कहना है कि अधिकारिक समय सुबह 10 से 5 बजे के बीच ही स्पोर्ट्स स्टेडियम के बारे में जानकारी दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed