फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Speeding truck crushed the student and ran away

Fatehpur News: तेज रफ्तार ट्रक छात्र को कुचल कर भागा

Mon, 19 Jun 2023 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Speeding truck crushed the student and ran away
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के जयरामनगर चौकी के पास सोमवार रात पैदल जा रहे छात्र को तेज रफ्तार ट्रक कुचल कर भाग निकला। छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ट्रक और चालक की तलाश में जुटी है।
राधानगर थाना क्षेत्र के खंभापुर निवासी संतोष श्रीवास्तव फैक्टरी कर्मी हैं। उनका बेटा सिद्घार्थ श्रीवास्तव (17) कक्षा 12 का छात्र था। किसी काम से पैदल जयरामनगर की ओर जा रहा था। चौकी के पास ट्रक कुचल कर भाग निकला। प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


सेवानिवृत्त शिक्षक समेत दो घायल
फतेहपुर। औंग थाना क्षेत्र के रावतपुर गांव निवासी रिंकू पटेल की 30 वर्षीय पत्नी सरिता देवी मलवां थाना क्षेत्र के मुरादीपुर गांव मायके आई थी। किसी से काम से पैदल शाम को जा रही थी। बाइक सवार की टक्कर से महिला घायल हो गई। असोथर थाना क्षेत्र के अंदीपुर गांव निवासी राम प्रसाद पाल सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। वह राधानगर थाना क्षेत्र के जयरामनगर मोहल्ले में परिवार समेत रहते है। बाइक से राधानगर उपकेंद्र बिजली बिल जमा करने जा रहे थे। आंदौली पुलिया के पास लोडर की टक्कर से घायल हो गए। जिला अस्पताल से उन्हें कानपुर रेफर किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
फतेहपुर। रेलवे लाइन पार करते समय महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। राधानगर थाना क्षेत्र के अशोक नगर साईं कॉलोनी निवासी विद्यासागर की 63 वर्षीय पत्नी उमाकली सोमवार को किसी काम से रेलवे लाइन पार जा रही थी। रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से कटकर मौत हो गई। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। खबर फैलने पर परिवार पहुंचा और शव की पहचान की। राधानगर पुलिस ने कार्रवाई की है। संवाद

मायके में महिला की मौत, कराया पोस्टमार्टम
फतेहपुर। हमीरपुर जिला के भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र के कैथी गांव निवासी स्वर्गीय रामआसरे की पत्नी शांति देवी (60) करीब पांच साल से मायके जाफरगंज थाना क्षेत्र के कोटिला गांव में रहती थी। थाने में शांति का भतीजा राजबहादुर सिंह होमगार्ड है। राजबहादुर ने बताया कि बुआ काफी दिनों से बीमार चल रही थी। अचानक उनकी मौत हो गई। उनका एक बेटा था। उसकी भी मौत हो चुकी है। होमगार्ड ने बताया कि आने वाले समय बुआ की मौत पर कोई आरोप उनके ससुराल पक्ष के लोग लगा सकते हैं। इसी वजह से शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। संवाद

झाड़फूंक के चक्कर में गई किसान की जान
फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के सेनीपुर गांव निवासी रामरतन (42) रविवार को मक्के के खेत की निराई कर रहा था। इस दौरान किसी जहरीले कीड़े ने रामरतन को काट लिया। परिजन उसे लेकर झाड़ फूंक कराते रहे। हालत में सुधार नहीं आने पर सोमवार को जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। सही समय पर जिला अस्पताल में भर्ती कराते तो उसकी जान बच सकती थी। संवाद

मारपीट में पिता-पुत्र हुए घायल
फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पिलही गांव निवासी फूलचंद्र विश्वकर्मा जमीन विवाद के चलते गांव छोड़कर हुसैनगंज कस्बे में परिवार समेत निवास करता है। जमीन की देखरेख के लिए फूलचंद अपने बेटे रोहित के साथ सोमवार को गांव गया था। फूलचंद्र ने बताया कि जमीन विवाद की रंजिश के चलते हिमांशू,गीता देवी, शेर सिंह ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला किया। कानपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया है। संवाद

पेड़ की डाल गिरने से बुजुर्ग की दबकर मौत
हसवा। थरियांव थाना क्षेत्र के एकारी निवासी रामविशाल प्रजापति गांव में रहकर जीवन यापन करते थे। वह रात में चारपाई से उठकर जंगल जा रहे थे। रास्ते में आम के पेड़ की डाल टूूटकर गिरने से उनकी दबकर मौत हो गई। संवाद


सरकारी जमीन कब्जे के आरोप की रिपोर्ट
फतेहपुर। सरकारी जमीन कब्जे के आरोप में अभिषेक अवस्थी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बकेवर थाने में देवमई क्षेत्र के लेखपाल कौशल की ओर से देवमई गांव के अभिषेक पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि सरकारी जमीन पर निर्माण कराया है। उधर, अभिषेक ने बताया कि साजिश के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। निर्माण सही जगह पर कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed