{"_id":"573b74d24f1c1b6d75ac6fde","slug":"spark-a-dozen-charred-house-a-family-devastated","type":"story","status":"publish","title_hn":" चिंगारी से एक दर्जन घर जले, गृहस्थी तबाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंगारी से एक दर्जन घर जले, गृहस्थी तबाह
अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Thu, 19 May 2016 12:47 PM IST
विज्ञापन
घर को जलता देख बाहर जमा अगिभनपीड़ित।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली के खैरई गांव में चूल्हे की चिंगारी ने मंगलवार को एक दर्जन घरों को जला दिया। 50 लोग तबाही के कगार पर आ गए। 20 लाख नुकसान बताया गया। चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पर पाया।
गांव के भइया लाल की पत्नी मालती एक बजे खाना बना रही थी, तभी चूल्हे की चिंगारी छप्पर में जा गिरी। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग ने बाबूलाल, रामचंद्र, अरुणा देवी, रामसिंह, भोंदल, राम गोपाल, चंद्रपाल, संकट, शिवभजन और छेदीलाल के घरों को चपेट में ले लिया। फायर बिग्रेड के पहुंचने पर सभी के घरों का सारा सामान जलकर खाक हो गया।
आग से रामगोपाल की बाइक और कटिया मशीन भी जल गई। सूचना पर तहसीलदार जेपी पांडेय, नायब तहसीलदार सिराजउद्दीन, राजस्व निरीक्षक महेंद्र नाथ त्रिपाठी सहित आधा दर्जन लेखपाल पहुंचे। तहसीलदार जेपी पांडेय ने बताया कि दो घर आंशिक जले हैं। बाकी पूरी तरह से जल गए है। नायब तहसीलदार सिराजुद्दीन ने बताया कि सभी अगिभन पीड़ितों की भोजन की व्यव्स्था की गई है।
विज्ञापन
सात घरों में लगी आग, तीन झुलसे - असोथर(फतेहपुर)। छत के ऊपर से गुजरी लाइन में शार्ट सर्किट से मंगलवार को सात घरों में आग लग गई। दमकल के पहुंचने पर आग पर काबू पाया जा सका। आग से दस लाख की क्षति हुई है। सदर एसडीएम विवेक श्रीवास्तव समेत राजस्व कर्मी नुकसान का जायजा लेने पहुंचे हैं।
यह घटना बेर्राव गांव में हुई है। गांव निवासी पीतांबर की छत से हाईटेंशन लाइन गुजरी है। लाइन में शार्ट सर्किट की चिंगारी से पितांबर के घर में आग लग गई। आग ने जालंधर, रामखेलावन, झाखर सिंह, रविकेश सेंगर, विजय सेंगर, सुमेर सिंह, रोहित के घर चपेट में आ गए। ग्रामीणों की सूचना दमकल मौके पर पहुंची। नलकूप चलाकर पानी का इंतजाम कराया गया। इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका।
जालंधर व पितांबर की बेटियों का जुलाई में ब्याह तय है। इन परिवारों को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। परिवारों की डेढ़ लाख रुपये की नगदी और तीन लाख के करीब गृहस्थी का सामान जला है। आग की चपेट में आने से एक दर्जन मवेशियों की मौत हुई है। बाकी भुक्तभोगियों की एक-एक लाख कीमत की गृहस्थी का सामान नष्ट हुआ है।
आग बुझाने की कोशिश में रोहित का बेटा राधेश्याम, अजय की पत्नी शोभा देवी और सेवरामऊ गांव से बेर्राव रिश्तेदार के घर आई मुन्ना की पत्नी बीनू देवी भी झुलसी हैं। तीनों झुलसे लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।