फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   sp instructed to instsall camersa

कबाड़ कारोबारी दुकान और गोदामों में सीसीटीवी कैमरे लगवाएं

Tue, 27 Jul 2021 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
sp instructed to instsall camersa
फतेहपुर। व्यापारिक प्रतिष्ठानों और वाहन चोरियों की बढ़ती घटनाओं की रोकथाम के लिए एसपी राजेंद्र कुमार सिंह ने सोमवार को कबाड़ कारोबारियों और पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक की। कबाड़ कारोबारियों को दुकानों और गोदामों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। इन सभी दुकानों और गोदामों का ब्योरा संबंधित चौकी पुलिस के पास होगा। सीसीटीवी कैमरे में कोई तकनीकी कमी
विज्ञापन

आती है तो उसकी जानकारी भी फौरन कारोबारी को पुलिस को देनी होगी। उन्होंने निर्देश दिया कि पुराने वाहन खरीदते समय रजिस्ट्रेशन और चेचिस नंबर से वाहन स्वामी का सत्यापन करें। सत्यापन के बिना वाहनों को न खरीदा जाए। सभी दुकानों का रजिस्ट्रेशन कराया जाए। वहीं एसपी ने पेट्रोलपंप संचालकों और प्रबंधकों के साथ बैठक की। एसपी ने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने, लाइसेंसधारी गार्ड रखने और अन्य सुरक्षा संबंधी विकल्प रखने को कहा। पेट्रोल पंप संचालकों को किसी भी समय सुरक्षा की जरूरत होगी तो उसे भी उपलब्ध कराया जाएगा। संचालकों से भी सुझाव मांगे। इस मौके पर एएसपी राजेश कुमार मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed