फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   SP Business Executive of the House declared

सपा व्यापार सभा की कार्यकारिणी घोषित

Fri, 27 Feb 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Fri, 27 Feb 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
SP Business Executive of the House declared

समाजवादी व्यापार सभा की 20 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। गुरुवार को व्यापार सभा की बैठक में जिलाध्यक्ष बृजेश सोनी ने कार्यकारिणी घोषित की। विनोद कुमार गुप्ता को जिला महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन


कार्यकारिणी में अजय कुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष, शिवकुमार सिंह, शोएब खां को उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि मोहम्मद नफीस, राकेश मोदनवाल, तेज प्रकाश दुबे, ओमी यादव, जितेंद्र सोनी, विमल गुप्ता, मुकीम अहमद सचिव बनाए गये हैं। अर्जुन सिंह यादव, गिरजाशंकर सोनी, मनोज शुक्ला, आशीष अग्रहरि, संतोष कुमार गुप्ता, राजेंद्र त्रिवेदी, धनंजय पांडेय को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन


इनके अलावा फसीउद्दीन को सदर, मुन्नीलाल यादव बिंदकी, अखिलेश अग्रवाल खागा तथा अयाह शाह विधानसभा अध्यक्ष का दायित्व नौशाद कुरैशी को सौपा गया है।

हरीशंकर गुप्ता फतेहपुर नगर, एजाज अहमद को बिंदकी नगर अध्यक्ष बनाया गया है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष बृजेश सोनी व्यापारी हितों की रक्षा करने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर सपा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव, व्यापार सभा के प्रदेश सचिव संजय गुप्ता आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed