{"_id":"6477942d59299767f504add6","slug":"sons-beat-up-two-elderly-couples-fatehpur-news-c-12-1-262510-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: दो बुजुर्ग दंपतियों को बेटों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: दो बुजुर्ग दंपतियों को बेटों ने पीटा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के जयराम नगर निवासी पूर्व सूबेदार कैलाश प्रसाद अग्निहोत्री ने बताया कि दो बेटे अनिल कुमार और जितेंद्र कुमार हैं। संपत्ति की खातिर बेटे जितेंद्र ने बुधवार को पत्नी और उसे दौड़ाकर पीटा। घर पर बाहर से ताला लगा दिया। अक्सर बेटा उनके साथ गालीगलौज और मारपीट करता है। वहीं, धाता क्षेत्र के सोनारी रोड निवासी बिहारी ने बताया कि उनका पुत्र सतेंद्र उर्फ छोटू नशे में उनके साथ गालीगलौज करता है। वह मंगलवार को घर आया और गाली देकर लाठी-डंडे से पीटा। बीचबचाव में पत्नी मंजू देवी को भी पीटा। पुलिस ने दोनों मामलों में बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
गालीगलौज के विरोध पर मारपीट
जहानाबाद। थाना क्षेत्र के कापिल किशुनपुर निवासी बाबू ने बताया कि वह खेत से शाम को घर लौट रहा था। रास्ते में गांव के अनूप ने उससे गालीगलौज की। विरोध करने पर पीटा और जान से मारने की धमकी दी। एक अन्य मामला किशनपुर थाना क्षेत्र का है। गांव लौधोरा निवासी बबलू रैदास ने बताया कि उसकी मां ऊषा देवी शाम को घर के पीछे के रास्ते जा रही थी। रास्ते के विवाद में गांव के पंचम रैदास, अशोक कुमार उर्फ ताली, धर्मेंद्र कुमार, रावेंद्र कुमार ने मां को गाली गलौज कर लाठी-डंडे से पीटा और जान से मारने की धमकी दी है।