फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Son killed in car accident, father injured

Fatehpur News: कार की टक्कर से पुत्र की मौत, पिता घायल

Fri, 24 Feb 2023 01:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Fri, 24 Feb 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Son killed in car accident, father injured
फतेहपुर। रिश्तेदार के घर निमंत्रण में शामिल होने जा रहे बाइक सवार पिता-पुत्र को बुधवार रात तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में पुत्र की मौत हो गई। पिता घायल हो गए । पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हथगाम थाना क्षेत्र के केशवपुर मेलहिया गांव निवासी महेंद्र मौर्या उर्फ वीरेंद्र कुमार (20) अपने पिता राजकुमार उर्फ गोली को बाइक से लेकर कौशांबी जिला कनवार थाने बहरहा गांव मौसरी बहन की शादी में जा रहे थे। करीब रात 10 बजे बाइक सवार सुल्तानपुर घोष थाने के गौंती मोड़ पर पहुंचे थे।
विज्ञापन

एक चौपहिया वाहन ने बाइक सवार पिता पुत्र को टक्कर मार दी। हादसा देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी हथगाम पहुंचाया। जहां डाक्टर ने महेंद्र मौर्या को मृत घोषित कर दिया। घायल पिता को जिला अस्पताल भेजा। पुलिस को घटनास्थल पर बाइक सवारों का हेलमेट नहीं मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेेजा है। थानाध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। हादसा किसी चार पहिया से बताया जा रहा है। वाहन और चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

परिवार का इकलौता चिराग बुझा
हादसे में जान गंवाने वाला महेंद्र मौर्या परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी एक बड़ी बहन मालती है। पिता के साथ महेंद्र आगरा में एल्युमनियिम फैक्टरी में काम करता था। पिता-पुत्र 15 फरवरी को गांव के रिश्तेदारों की शादी में शामिल होने आए थे। घर से शाम को पहले सुल्तानपुर घोष के भैरवां गांव एक रिश्तेदार के घर निमंत्रण में गए थे। इसके बाद दूसरे निमंत्रण में कौशांबी जा रहे थे। मृतक की मां की करीब 10 साल पहले मौत हो चुकी है। पिता कह रहे हैं कि भगवान उसकी जिंदगी छीन लेता, पर बेटे को बचा देता। इकलौते बेटे की मौत से परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed