{"_id":"6696da0d88ff4a1d730a7ab7","slug":"son-dies-after-being-hit-by-a-truck-mother-critical-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-118201-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: ट्रक की चपेट में आकर बेटे की मौत, मां गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: ट्रक की चपेट में आकर बेटे की मौत, मां गंभीर
Wed, 17 Jul 2024 02:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Wed, 17 Jul 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के पूर्वी बाईपास ओवरब्रिज पर मंगलवार दोपहर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को जिला अस्पताल से झांसी मेडिकल काॅलेज रेफर किया है।
झांसी जिला समथर थाने के लोहारी निवासी सुनील (18) अपनी मां भारती व पिता के साथ खागा में रहता था। परिवार पानी बताशा का ठेला लगाकर जीवनयापन करता है। सुनील मां को बाइक से लेकर झांसी जा रहा था। खागा कोतवाली के ओवरब्रिज पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार उछलकर हाईवे पर गिरे। हादसे में मौके पर सुनील की मौत हो गई। वहीं मां गंभीर रूप से घायल हो गई। कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।