फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Son commits suicide by shooting himself in the neck in front of his mother

Fatehpur News: मां के सामने गले में गोली मारकर बेटे ने की आत्महत्या

Fri, 27 Dec 2024 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Son commits suicide by shooting himself in the neck in front of his mother
फतेहपुर। बीमारी से परेशान युवक ने गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे मां के सामने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मौके पर जांच को पहुंची। पुलिस ने मौके से तमंचा बरामद किया है। फोरेंसिंक टीम जांच को पहुंची है।
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र के सेवरामऊ निवासी शंभू द्विवेदी (35) गांव के बीच बने घर में मां सरोज के साथ रहता था। पिता व शंभू के भाई अतुल, फुद्दन, पुनीत के साथ गांव के बाहर नलकूप स्थित घर में रहते हैं। भाइयों में शंभू तीसरे नंबर का था। मां सरोज ने बताया कि काफी दिनों से बेटा शंभू बीमार रहता था। उसके फेफड़े में पानी भर चुका था। बीमारी के चलते मानसिक तनाव में था। तनाव के चलते घर के बरामदे में बेटे ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले उसने आत्महत्या की बात कही थी। उसने रोकने का भी प्रयास किया था। ग्रामीणों में चर्चा रही कि परिवार की गांव में रंजिश भी चली आ रही है। रंजिश के चलते हत्या किए जाने की ग्रामीणों में चर्चा रही। एएसपी, सीओ समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। थानाध्यक्ष प्रमोद मौर्या ने बताया कि गले में युवक ने गोली मारकर आत्महत्या की है। तमंचा मौके से बरामद हुआ है। फोरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed