फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Socialists, BSP and Baul people in the farmers' movement: Keshav Maurya

हम सबका साथ-सबका विकास करते हैं, बाकी करते कुछ साथ-कुछ का विकास : केशव मौर्य

Fri, 10 Sep 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Socialists, BSP and Baul people in the farmers' movement: Keshav Maurya
फतेहपुर। कलक्ट्रेट के गांधी मैदान में हुए कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आरोप लगाया कि किसान आंदोलन में सपा, बसपा और कांग्रेस के लोग शामिल हैं। यह चुनाव आंदोलन है। दावा किया कि सपा, बसपा और कांग्रेस तीनों एकसाथ मिलकर भी चुनाव लड़ लें, फिर भी 2022 के चुनाव में भाजपा 300 से ज्यादा सीटें लाकर सरकार बनाएगी। क्योंकि हम जातिवाद की नहीं, विकासवाद की राजनीति करते हैं।
विज्ञापन

करीब 43 मिनट के संबोधन में उन्होंने प्रदेश सरकार के गुणगान के साथ विपक्षी दलों की खूब खिंचाई की। कहा कि कुछ तो सिर्फ चुनाव के समय ही बाहर निकलते हैं। 2013 के अखिलेश सीएम रहते हुए कुंभ नहाने नहीं गए थे। मगर 2019 के लोकसभा चुनाव में गए थे। क्योंकि उन्हें लगा कि अब सिर्फ रोजा इफ्तार पार्टी में जाने से काम नहीं चलेगा। ये नेता अपना रंग बदल रहे हैं। लेकिन अब तुष्टीकरण की राजनीति नहीं चलेगी।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने कहा पीएम मोदी और सीएम योगी की डबल इंजन वाली सरकार ने पूरे लॉकडाउन में किसी को भूखा नहीं सोने दिया। जनता का एक-एक वोट हम पर कर्ज है। जिसे सरकार सुशासन के जरिए ब्याज के साथ चुका रही है। हाल ही में दिवंगत हुए पूर्व सीएम कल्याण सिंह को याद करते हुए कहा कि उन्होंने रामभक्तों के लिए दो टूक शब्दों में कहा था कि उन पर गोली नहीं चलाऊंगा और इस बात की रक्षा करते हुए उन्होंने अपनी सीएम की कुर्सी बलिदान कर दी थी। जबकि मुलायम सिंह ने क्या किया, यह किसी से छुपा नहीं है। उन्होंने मंच से भारत माता और भगवान श्रीराम के जयकारे भी लगवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed