{"_id":"581f71f44f1c1bf77eb37738","slug":"sliding-foot-doctor-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैर फिसलने से डॉक्टर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैर फिसलने से डॉक्टर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Sun, 06 Nov 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में खड़े मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। खागा कस्बे में शनिवार रात को सीढ़ी से उतरते वक्त पैर फिसलने से डॉक्टर की मौत हो गई। आवाज सुनकर पहुंचे परिजन व पड़ोसी उन्हें सीचएसी ले जा रहे थे, लेकिन इससे पहले ही डॉक्टर की मौत हो गई। खागा कोतवाली के कुशुम्भी गांव निवासी जगरूप सिंह सुमन(50) करीब 30 साल से खागा की नई बाजार में किराए के मकान में परिवार के साथ रहते थे। आवास के नीचे ही उनका क्लीनिक था। सुमन के छोटे भाई मनमोहन ने बताया कि वह शनिवार देर रात किसी काम से छत पर गए थे।
विज्ञापन
काम खत्म करने के बाद 11 बजे सीढ़ियों से नीचे उतरते वक्त उनका पैर फिसल गया। सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोट आने से वह दर्द से कराह रहे थे। चीख सुनकर घर में मौजूद लोग और पड़ोसी जुट गए। पड़ोसियों की मदद से सीएचसी ले जाने की तैयारी हो रही थी लेकिन इससे पहले ही उनकी सांसें थम गईं। खागा कोतवाल एयू सिद्दीकी ने बताया कि सुमन प्राइवेट डॉक्टर थे। सूचना मिलने पर मौके की तफ्तीश के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
रचाना था ब्याह, आप चले गए
डॉक्टर सुमन की मौत ने परिजनों को गमगीन कर दिया। विवाहित बेटा शैलेंद्र पिता की मौत से बेहाल है। पत्नी फूलमती अविवाहित बेटे बब्लू और देवेंद्र का धूमधाम से ब्याह रचाने के पति के सपने को याद कर रोए जा रही थीं। वह बार-बार यही कह रही थीं कि आप तो बच्चों के ब्याह के लिए बहुत उत्साहित थे। ये करेंगे, वो करेंगे, कह रहे थे। आप तो ब्याह रचाने के पहले ही चले गए।
विज्ञापन