फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Skepticism ends in Fatehpur, shops will open only four days a week

फतेहपुर में संशय खत्म, सप्ताह में चार दिन ही खुलेंगी दुकानें

Fri, 17 Jul 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Skepticism ends in Fatehpur, shops will open only four days a week
विकास भवन सभागार में बैठक करते जिलाधिकारी संजीव सिंह - फोटो : FATEHPUR
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। बाजारें किस दिन और दुकान-वाणिज्य प्रतिष्ठान कितने समय तक खुलेेंगे, इस पर चला आ रहा संशय खत्म हो गया। डीएम-एसपी और व्यापारी संगठनों की गुरुवार बैठक में बाजार बंदी पर चर्चा की। तय हुआ कि शनिवार और रविवार के प्रादेशिक लॉकडाउन के साथ अब गुरुवार को ही समूचे जिले की साप्ताहिक बंदी रहेगी। मसलन, धाता की बात करें तो यहां का साप्ताहिक बंदी दिवस बुधवार निर्धारित है लेकिन अब यहां पर भी गुरुवार ही बाजारें बंद रहेंगी।
विकास भवन सभागार में डीएम संजीव सिंह व एसपी प्रशांत वर्मा की मौजूदगी में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई थी। जिसमें बाजारें खुलने के बारे में व्यापारी नेताओं से विस्तार से चर्चा हुई। डीएम ने कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते खतरे को व्यापारियों के समक्ष रखते हुए रायशुमारी मांगी। करीब घंटे भर चली इस बैठक का लब्बोलुआब यह निकल कर आया कि जिले में सिर्फ चार दिन ही बाजारें खुलेंगी। शनिवार और रविवार को प्रदेश स्तरीय बाजार बंदी रहेगी, जबकि समूचे जिले में गुरुवार को साप्ताहिक बंदी होगी। व्यापारियों का तर्क था कि गुरुवार को बंदी होने से वह लोग कानपुर आदि जिलों से होने वाली खरीदारी कर सकेंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा दुकान खोलने का समय भी सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक का होगा। इस अवधि के बाद दुकानें नहीं खोली जा सकेंगी। डीएम संजीव सिंह ने व्यापारियों से शनिवार और रविवार के लॉकडाउन और गुरुवार की साप्ताहिक बंदी का अनुपालन दो गज की दूरी के साथ करने की बात रखी। साथ ही मॉस्क, सैनिटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग मशीन की भी उपयोगिता पर चर्चा की। एसपी प्रशांत वर्मा ने भी दो दिन के लॉकडाउन और एक दिन की साप्ताहिक बंदी के लिए व्यापारियों से सहयोग मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एडीएम पप्पू गुुप्ता, एसडीएम प्रमोद झा, डीएसपी कपिल देव मिश्र, आदर्श व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा, राजेंद्र प्रसाद त्रिवेदी, शिवचंद्र शुक्ल, अमिताभ शुक्ला, अनिल साहू, प्रमोद गुप्ता, काली शंकर श्रीवास्तव, अग्रिवेश शिवहरे, मनीष प्रताप, मान सिंह लोधी, शशांक, गोलू, सौरभ सिंह, रिशू तिवारी, बिलाल अहमद, हिमांशु यादव, विनोद गौतम, अजीत भारती, अतुत द्विवेदी, आयुष मिश्रा भी मौजूद रहे।

दिनवार खुलेंगी दुकानें
बाजारों की भीड़ कम करने को अब सड़क के टर्न बाई टर्न सड़क के एक-एक तरफ की दुकानें खोली जाएंगी। मसलन, सोमवार और बुधवार को बाएं ओर की दिशा उत्तर-पूरब की सभी दुकानें खुलेंगी। मंगलवार और शुक्रवार को दायीं ओर की दिशा की पश्चिम-दक्षिण की दुकानें खुलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed