फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Six people, including a minor, arrested in mason's death case

Fatehpur News: राजमिस्त्री की मौत में नाबालिग समेत छह पकड़े

Thu, 06 Nov 2025 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Six people, including a minor, arrested in mason's death case
हथगाम। मजदूरी मांगने पर पिटाई के बाद राजमिस्त्री की मौत के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्रों समेत छह आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। जिसे बाल सुधार गृह प्रयागराज भेजा गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गंगारामपुर गांव के मजरे बहादुरपुर निवासी राजकुमार लोधी (35) राजमिस्त्री था। राजमिस्त्री गांव के दिलीप के घर में दो नवंबर की रात बकाया रुपये मांगने गया था।
विज्ञापन

यहां दिलीप ने भाई अर्जुन व पुत्र अभिषेक, मोनू, रमेश और तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर राजमिस्त्री को ईंट और डंडे से पीटा था। पिटाई के बाद मंगलवार को राजमिस्त्री की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन ने शव थाने में रखकर हंगामा किया था। पुलिस ने मामले में दिलीप कुमार, अर्जुन, मोनू कुमार, अभिषेक, लक्ष्मणपुर गांव के नरेंद्र कुमार और एक नाबालिग को पकड़ा है।

आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त लाठी, अदद लोहे की राॅड बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक डीपी गुप्ता ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। नाबालिग को बाल सुधार गृह प्रयागराज भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed