फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Six lakh rupees stolen from fertilizer seller's house after breaking the lock

Fatehpur News: खाद विक्रेता के घर का ताला तोड़कर छह लाख की चोरी

Sun, 01 Mar 2026 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Six lakh rupees stolen from fertilizer seller's house after breaking the lock
फोटो-23-चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान। संवाद
जहानाबाद। थाना क्षेत्र के गांव भवानी सिंह का पुरवा में खाद विक्रेता के घर से शुक्रवार की रात चोर तीन लाख नकदी समेत छह लाख का माल चोरी कर ले गए। सुबह घर में गृहस्थी बिखरी देखी तो चोरी की जानकारी हुई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भवानी सिंह का पुरवा निवासी महेश कुशवाहा खाद-बीज दुकानदार हैं। उन्होंने बताया कि वे परिवार के साथ गांव में जन्मदिन की पार्टी में गए थे और रात करीब 11 बजे घर लौटकर सो गए थे। चोरों ने छत पर लगी सीढ़ियों और खुले दरवाजे के रास्ते कमरे में प्रवेश किया।
विज्ञापन

अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर चोर तीन लाख रुपये नकद, सोने का हार, चेन, झाला, दो मंगलसूत्र, चांदी की कमरपेटी, पायल और बच्चों के तीन जोड़ी तोड़िया सहित अन्य जेवरात लेकर भाग गए। थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण कर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed