{"_id":"61ec4596ee6ff472ef68c727","slug":"six-including-pradhan-were-sued-for-kidnapping-abhishek-fatehpur-news-knp6767624188","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिषेक के अपहरण में प्रधान समेत छह पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिषेक के अपहरण में प्रधान समेत छह पर मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर। थाना क्षेत्र के देवमई गांव के अभिषेक तिवारी के मामले में पुलिस ने शुक्रवार रात मुसाफा प्रधान समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं पुलिस चौथे दिन पांडु नदी में खोजबीन करती रही, कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस हिरासत में मौजूद चार लोगों से पूछताछ में जुटी है।
देवमई गांव निवासी अभिषेक (40) का 19 जनवरी को परिवार के कुछ लोगों से विवाद हुआ था। इस दौरान अभिषेक को मारने-पीटने के लिए दौड़ाया था। तभी वह जान बचाने के लिए पांडु नदी में कूद गया था। मामले में पत्नी कल्पना ने मारपीट कर नदी में फेंकने का आरोप लगाया था।
पुलिस ने कल्पना की तहरीर पर चांद मोहम्मद भट्ठा मालिक और मुसाफा प्रधान गुड्डू निवासी जलाला, अभिषेक के सगे चाचा रज्जन, चचेरे भाई सोनू, मोनू निवासी देवमई, बलवान निवासी औसेरीखेड़ा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
कल्पना का आरोप है कि परिवार के रज्जन आदि की जमीन पर गुड्डू व चांदहसन भट्ठा खोले हैं। भट्ठे से सटी उसकी जमीन है। उसकी जमीन हथियाने के लिए वह लोग तरह-तरह के हथकंडे अपनाते रहे हैं।
19 जनवरी की शाम प्रधान और उसके अन्य साथी लाठी-डंडा, बांका लेकर घर पहुंचे। गालीगलौज कर पति को जान से मारने की धमकी दी। तभी पति पीछे के रास्ते से भाग निकले। पति का पीछा करते आरोपी उन्हें रुसी गांव पांडु नदी की ओर ले गए। पति का अपहरण कर गायब कर दिया।
थानाध्यक्ष नीरज यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। करचलपुर गांव तक नदी में तलाश की गई है। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस की पांडु नदी किनारे रात में ड्यूटी लगाई है। पुलिस को आशंका है कि डूबे अभिषेक का शव कभी भी उतरा सकता है। इसी वजह से पुलिस की रात को नदी किनारे ड्यूटी लगाई गई है। कल्पना ने पहले हत्या की तहरीर दी थी। शव नहीं मिलने के कारण पुलिस के लिए हत्या का मुकदमा दर्ज करना मुश्किल था।