फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   six hours shut down in ctiy caused problem

आधे शहर की छह घंटा गुल रही बिजली, लोग परेशान

Mon, 10 Feb 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
six hours shut down in ctiy caused problem
फतेहपुर। हाईटेंशन लाइन 33 केवीए में फाल्ट की वजह से आधे से अधिक शहर की बिजली छह घंटा गुल रही। इससे शाम को पानी की सप्लाई भी बाधित रही। लोग पानी की किल्लत से जूझते दिखाई दिए। देर शाम साढ़े आठ बजे के बाद बिजली सप्लाई हुई, तब लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

शहर के मुराइन टोला, आबू नगर, शांति नगर उपकेंद्र को राधा नगर के 132 केवीए उपकेंद्र से बिजली सप्लाई होती है। जीटी रोड के आबू नगर डाकबंगला के पास 33 केवीए हाईटेंशन लाइन किनारे खड़े पेड़ को वन विभाग की टीम काट रही थी। तभी डाल तार में गिरने से फाल्ट हो गया। इससे मुराइन टोला उपकेंद्र की बिजली सप्लाई बंद हो गई। वन विभाग की टीम ने बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचना देकर राधा नगर से मुराइन टोला, आबूनगर और शांति नगर उपकेंद्र की बिजली सप्लाई बंद करा दी। फिर लाइन व सड़क किनारे खड़े सूखे पेड़ों की कटान शुरू कराकर उनको हटाने का काम किया। दोपहर ढाई बजे से देर शाम साढ़े आठ बजे तक बिजली सप्लाई बंद रही। इससे पटेल नगर, आईटीआई रोड, नासेपीर, वीआईपी रोड, नउवाबाग, अस्ती, नई तहसील, चित्रांश नगर, तांबेश्वर नगर, आबू नगर, रानी कालोनी, पत्थरकटा चौराहा सिविल लाइंस, मुराइन टोला, जीटी रोड, मसवानी, बाकरगंज, पक्का तालाब, ज्वालागंज, शांति नगर, पीरनपुर, चौक क्षेत्र प्रभावित रहे। अवर अभियंता अभिनव कुमार ने बताया कि वन विभाग की टीम पेड़ काट रही थी। इस वजह से 33 केवीए लाइन की तार उतार ली गई थी। पेड़ कटने के बाद सही कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed