फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Sitting BJP MLAs expressed confidence on

भाजपा ने सिटिंग विधायकों पर ही जताया भरोसा

Mon, 16 Jan 2017 11:55 PM IST
फतेहपुर
फतेहपुर Updated Mon, 16 Jan 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
Sitting BJP MLAs expressed confidence on
विक्रम सिंह, विधायक - फोटो : अमर उजाला
 जिले में दो सीटों पर भाजपा ने अपने सिटिंग विधायक पर ही भरोसा जताया है। सदर से विधायक विक्रम सिंह और खागा सुरक्षित सीट से विधायक कृष्णा पासवान का टिकट फाइनल कर दिया गया। हालांकि अभी चार सीटों पर सस्पेंस बना हुआ है।
विज्ञापन


बता दें कि जिले की छह विधानसभा सीटों पर अभी तक केवल बसपा और सपा ने अपने पत्ते खोले थे। सपा की अंदरूनी लड़ाई में प्रत्याशिता उहापोह में है। इधर, भाजपा और कांग्रेस के पत्ते खुलने का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा था। जैसे-जैसे समय बीत रहा था दावेदारों पर कयास की लिस्ट बढ़ती जा रही थी। भाजपा के बारे में यह तय था कि वह अपने अधिकतर काम शुभ मुहुर्त को देखकर करती है, इससे माना ही जा रहा था कि लिस्ट खरमास बाद आएगी।
विज्ञापन

 जिले के लोगों को यह आस नहीं थी कि पहली ही लिस्ट में उनकी विधानसभा के पत्ते खुलेंगे। इसे दूसरी या तीसरी लिस्ट में जगह मिलने की बात हो रही थी। भाजपा के पत्ते खोलते ही अब तक चल रहे सारे कयासों पर विराम लग गया। भाजपा सूत्रों के मुताबिक सदर सीट से दावेदारी में सुधा मौर्या, रघुवीर लोधी, आनंद लोधी टिकट के लिए दौड़ लगा रहे थे। आनंद लोधी के बारे में कहा जा रहा था कि वह इसीलिए सपा से भाजपा में शामिल हुए हैं। उनके इस कयास से सपा के चंद्र प्रकाश लोधी भी प्रभावित हो रहे थे। हालांकि आनंद लोधी का कहना था कि वह पार्टी में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह से बातचीत के बाद आए थे। यह ध्येय नहीं था कि टिकट मिलेगा। पार्टी चाहती तो चुनाव लड़ने से परहेज भी नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ खागा विधानसभा सीट पर दावेदारों में सुरेंद्र सोनर, सीवी राम, आर पी सोनकर भी शामिल थे। यहां से पार्टी में अपनी कर्मठता और समीकरण के चलते कृष्णा पासवान ने जगह बना ली। अब माना जा रहा है कि अगले एक-दो दिन में बाकी सीटों पर भी नाम उजागर कर दिए जाएंगे। हालांकि इन सीटों पर भी दावेदारों की लंबी लिस्ट हाईकमान तक पहुंची है। आज की घोषणा के बाद इन जगहों के दावेदारों ने दौड़ भाग तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed