{"_id":"575dbc8b4f1c1b293e11bd14","slug":"sitm-heat-up-again-to-harass-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी का सितम फिर शुरू, लोग हलाकान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी का सितम फिर शुरू, लोग हलाकान
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
Updated Mon, 13 Jun 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
गर्मी से पीरनपुर रोड में पसरा सन्नाटा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तापमान के उतार-चढ़ाव के साथ गर्मी का सितम फिर से शुरू हो गया है। रात को उमस भरी गर्मी लोगों को हलाकान कर रही है। रविवार को सुबह दिन निकलते ही तपन बढ़ने लगी। दोपहर में तो आसमान से आग की बारिश हुई। सड़कों पर सन्नाटा छा गया और बाजार में भी यदाकदा लोग ही नजर आए।
मंगलवार की आंधी और रिमझिम बारिश ने लोेगों को गर्मी से कुछ राहत पहुंचाई थी, लेकिन दो दिन के बाद फिर से गर्मी का सितम बढ़ने लगा। रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री रहा। चिलचिलाती धूप लोगों को सुबह से परेशान करने लगी। राहगीर पेड़ की छाया में बैठे रहे।
तरबूज, खीरा, आम के जूझ और शिकंजी की दुकानों में लोगों की भीड़ लगी रही। दिन, रात में होने वाली बिजली की कटौती ने लोगों को परेशान कर दिया है। न तो रात को नींद आती है और न ही दिन में सुकून मिलता है। वहीं बस और ट्रेन से सफर करने वाले यात्री भी गर्मी से बेहाल नजर आए।