फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Sit-in protest against the detention of Rahul Gandhi and Akhilesh.

Fatehpur News: राहुल गांधी व अखिलेश की हिरासत के विरोध में धरना

Wed, 22 Jul 2026 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Sit-in protest against the detention of Rahul Gandhi and Akhilesh.
फोटो-28-सड़क पर बैठे सपा व कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
खागा। दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध में मंगलवार शाम इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने नगर के एक चौराहे पर धरना देकर विरोध जताया।
विज्ञापन

कार्यकर्ता जीटी रोड में चौक चौराहे पर सड़क किनारे जमीन पर बैठ गए और दोनों नेताओं को रिहा किए जाने की मांग करते हुए नारेबाजी की। धरने में बैठे कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष कलीम उल्ला, सपा के पूर्व प्रत्याशी रामतीर्थ परमहंस, मोहसिन राइन, शिव सिंह यादव, अंकित यादव, मनीष दिवाकर और लोहिया वाहिनी के पदाधिकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उधर, सपा छात्रसभा के प्रदेश सचिव परवेज आलम को एहतियातन महिला पुलिस चौकी में बैठाए जाने की भी जानकारी सामने आई। हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। इस मौके पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed