{"_id":"58582de14f1c1b1864e3980c","slug":"singh-became-pm-by-notbandi-dictator-dinesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी कर पीएम बने तानाशाह -दिनेश सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी कर पीएम बने तानाशाह -दिनेश सिंह
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
Updated Tue, 20 Dec 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ता सम्मेलन में बोलते जिलाध्यक्ष रामशरण यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सपा का खागा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सोमवार को रक्षपालपुर में हुआ। सम्मेलन में भी नोटबंदी का मुद्दा छाया रहा। प्रधानमंत्री व भाजपा नेताओं के बयान को ही बताकर कटघरे में लाने की कोशिश की गई। साथ ही सपा की विकास परक योजनाओं को घर-घर पहुंचाने पर जोर दिया गया।
सपा प्रदेश सचिव दिनेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने नोटबंदी करके तानाशाही का परिचय दिया है। इससे आम जनमानस सीधा प्रभावित हो रहा है। नोटबंदी से सभी तबके के लोग परेशान हैं। इसका विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को करारा जवाब देगी। पार्टी के जिलाध्यक्ष रामशरण यादव ने भीड़ से नोटबंदी के विरोध में हाथ खड़ा कराकर समर्थन मांगा। इस पर भीड़ ने एक स्वर में नोटबंदी का विरोध किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि नोटबंदी से सबसे अधिक प्रभावित किसान है।
खाद, बीज और सिंचाई के लिए रुपया न होने के कारण खेत परती हो गए हैं। किसान बच्चों की फीस अदा नहीं कर पा रहा है। इसका जवाब विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को देगी। जिलाध्यक्ष ने प्रदेश सरकार की जनहित की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर ओमप्रकाश गिहार, खागा प्रत्याशी विनोद पासवान, चौ. मंजरयार, शकील गोल्डी, अफसर अली ने किया। कार्यक्रम का संचालन कन्हैयालाल व अध्यक्षता विधानसभा प्रभारी तौफीक अहमद ने किया।