फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   singer Aslam Sabri and Manoj Mishra gave performance

फतेहपुर महोत्सव में असलम साबरी और मनोज मिश्र बांधा समां

Mon, 09 Feb 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Mon, 09 Feb 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
singer Aslam Sabri and Manoj Mishra gave performance

फतेहपुर महोत्सव की रविवार की शाम सूफियाना महफिल के नाम रही। ‘क्यों आ के रो रहा है, मोहम्मद के शहर  में’ जैसी हर जुबान पर रहने वाली कव्वाली गाने वाले असलम साबरी ने अपनी विधा और मनोज मिश्रा के सूफी नृत्य ने पांडाल में नूरानी माहौल बांधा। दर्शकों की गड़गड़ाहट ने दोनों कलाकारों का इस्तकबाल किया।

विज्ञापन


मशहूर कव्वाल असलम साबरी ने हारमोनियम संभाला तो साथी कलाकारों ने वाद्य यंत्रों से महोत्सव में चार चांद लगा दिए। असलम साबरी ने कलाम पढ़े तो माहौल में चार चांद लग गए।
विज्ञापन


‘मन से मन को तौलिये कबहो न दो मन हों’ के जरिये लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बीच बीच में शेर पढ़े, ‘पीना हराम है न पिलाना हराम है, पीने के बाद होश में आना हराम है’ के माध्यम से वाहवाही लूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘छाप तिलक सब छीनी मोहसे नैना मिलाइ के’ गाकर श्रोताओं को रोमांचित कर दिया। इन्हीं कलाम पर सूफी नृत्य पेश कर रहे मनोज मिश्रा आकर्षण का केंद्र रहे। वह धुन में ही सूफियाना धुन में रमे रहे, जिनके चेहरे की मंत्रमुग्ध करने वाली मुस्कान हरेक निहार रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed