{"_id":"5765a5cb4f1c1b272a11c1ee","slug":"siblings-died-after-being-crushed-by-a-truck-in-fatehpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर में भाई-बहन की ट्रक से कुचलकर जान गई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर में भाई-बहन की ट्रक से कुचलकर जान गई
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
Updated Sun, 19 Jun 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
हादसे के दौरान क्षतिग्रस्त साइकिल देखता दरोगागा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के मुगल रोड हाईवे के पतारी मोड़ पर शनिवार सुबह ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार चचेरे भाई-बहन की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जामकर नारेबाजी की। दो घंटे बाद एसडीएम से आश्वासन मिलने पर शव उठने दिया। इस दौरान हाईवे पर लंबा जाम लगने से अफरातफरी मची रही।
मथुरापुर गांव के मजरा मैका डेरा निवासी शिव सिंह (25) अपनी चचेरी बहन मधुलेखा (16) पुत्री श्याम सुंदर के साथ साइकिल से पतारी गांव जा रहे थे। यहां मधुलेखा को कपड़े सिलवाने थे। मुगल रोड हाईवे पर पतारी मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। इससे शिव सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल मधुलेखा को समाजवादी एंबुलेंस से बिंदकी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। यहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां ले जाते समय मधुलेखा ने भी दम तोड़ दिया।
हादसे की खबर पाते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और ट्रक को पकड़ने व स्पीड ब्रेकर बनवाए जाने की मांग को लेकर हाईवे जाम कर दिया। जबरदस्ती निकलने की कोशिश करने वाले वाहन चालकोें से ग्रामीणों की नोकझोंक हुई। जाम लगने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सड़क पर ही शव के पास परिजन रोते-बिलखते रहे। यह देख ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ता रहा।
विज्ञापन
सूचना पाते ही एसडीएम जेएन सचान, सीओ आरके वर्मा, कोतवाल बिंदकी राजेश सिंह, एसओ बकेवर, जहानाबाद, जाफरगंज पुलिस बल के साथ पहुंचे। इनके समझाने के बाद भी ग्रामीण नहीं माने। बाद में पूर्व प्रधान महावीर निषाद और एसडीएम ने परिजनों को अलग ले जाकर समझाया। कार्रवाई व मुआवजे का भरोसा देने पर ग्रामीणों ने दो घंटे बाद शव उठाने दिया। श्याम सुंदर की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
बचपन में उठ गया था माता-पिता का साया- बकेवर। शिव सिंह व राम सिंह दो भाई थे। राम सिंह सूरत में प्राइवेट नौकरी करते हैं। माता-पिता का देहांत इनके बचपन में ही हो गया था। चाचा श्याम सुंदर व चाची श्याम पति ने दोनों का पालन-पोषण किया। चचेरे भाई-बहन की मौत से परिजन बेहाल हैं। इकलौते भाई व चचेरी बहन की मौत होने की खबर पाकर राम सिंह सूरत से रवाना हो चुके हैं। उम्मीद है कि रविवार शाम तक शहर आ जाएंगे।