फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Shriram won the wrestling match by pinning down the 'Cheetah' wrestler from Punjab.

Fatehpur News: श्रीराम ने पंजाब के चीता पहलवान को पटकनी देकर जीता दंगल

Sun, 04 Oct 2026 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Shriram won the wrestling match by pinning down the 'Cheetah' wrestler from Punjab.
फोटो-26-हसवा विकासखंड के टेक्सारी बुजुर्ग में आयोजित दंगल में एक दुसरे को पटखनी देने का प्रयास
थरियांव। हसवा ब्लॉक की टेक्सारी बुजुर्ग ग्रामसभा में शनिवार को नवयुवक दंगल कमेटी की ओर से दंगल एवं मेले का आयोजन किया गया। मुख्य मुकाबला पंजाब के चीता पहलवान और लमेहटा के श्रीराम के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले में श्रीराम ने चीता पहलवान को पटकनी देकर दंगल अपने नाम किया।
विज्ञापन

सदर विधायक चंद्रप्रकाश लोधी ने दोनों पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती का शुभारंभ कराया। मुकाबले में दोनों ने एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दी। काफी देर तक चले संघर्ष के बाद श्रीराम ने बाजी मार ली।
विज्ञापन

पहली कुश्ती लकी बहुआ और रामभरोसे के बीच बराबरी पर छूटी। बचोले लमेहटा ने रामचंद्र बांदा, मोहित मर्का ने निरंजन फतेहगंज और संजय लौगांव ने बबलू बाराबंकी को हराया। दंगल में कुल 65 कुश्तियां हुईं। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य गिरीश कुमार, पूर्व प्रधान पुत्तन लोधी, राघवेंद्र सिंह, टिंकू मोदनवाल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed