{"_id":"695c17fa729343702705de04","slug":"shri-ram-warriors-and-sahara-rising-stars-registered-victories-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-146901-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: श्री राम वॉरियर्स और सहारा राइजिंग स्टार ने दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: श्री राम वॉरियर्स और सहारा राइजिंग स्टार ने दर्ज की जीत
विज्ञापन
फोटो-18-अमौली में पिच पर गेंद को रोकने का प्रयास करता खिलाड़ी। संवाद
अमौली। बुढ़वा में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में श्री राम वॉरियर्स बुढ़वा और दूसरे मैच में सहारा राइजिंग स्टार कानपुर ने जीत दर्ज की।
पहला मैच श्री राम वॉरियर्स बुढ़वा एवं आर्मी सुपर किंग्स फतेहपुर के बीच खेला गया। टॉस जीत कर आर्मी सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 122 रन बनाए। टीम के गगन तिवारी ने 23 रन, वीरेश कुमार ने 28 रनों के साथ टीम को मजबूती प्रदान की। 123 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी श्री राम वॉरियर्स बुढ़वा की टीम ने 13.3 ओवर ही आठ विकेट खोकर मैच को जीत लिया। टीम के जीतू मोनू ने 37 रन, अक्षत सिंह 26 रन, अशोक कुमार ने 22 रन बनाए। गोलू पाल को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया।
दूसरा मैच सहारा राइजिंग स्टार कानपुर बनाम अनवी हॉस्पिटल कानपुर के बीच खेला गया। सहारा राइजिंग स्टार ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 159 रन बनाए। टीम के आनंद कुमार ने 63, आशू ने 37 रन, जीतू सिंह ने 26 रन बनाए। वहीं अनवी की टीम मात्र 70 रनों पर ही सिमट गई। सहारा राइजिंग स्टार कानपुर ने 89 रनों से जीत हासिल की। जीतू सिंह को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। यहां पर विवेक उत्तम, श्रीकांत उत्तम, सर्वेश तिवारी, राजकुमार वर्मा, राजू मास्टर, निखिल यादव, मोनू मिश्रा, विराट शुक्ला, मुकुल तिवारी आदि मौजूद रहे।