फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   shock of the death of the agent's father

हमारा मिशन बंद होने से एजेंट के पिता की सदमे में मौत

Sun, 20 Mar 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Sun, 20 Mar 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
shock of the death of the agent's father
मृतक के घर के सामने एकत्र लोग - फोटो : अमर उजाला

 हमारा मिशन के बंद होने से सुल्तानपुर घोष गांव निवासी एक एजेंट के पिता की सदमे से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार उन्हें यह दुख था कि बेटा निवेशकों के पैसे कैसे लौटाएगा।

विज्ञापन

गांव के 50 वर्षीय राकेश यादव का बेटा दिनेश सिंह हमारा मिशन कंपनी में एजेंट था। करीब एक दर्जन लोगों से उसने लगभग 85 लाख रुपया जमा कराए था। इस धनराशि से एक भी रुपया वापस नहीं हुआ था।
विज्ञापन


निवेशक करीब एक माह पहले कंपनी के लेनदेन बंद होने से एजेंट से रोज तगादा करने आते थे। जिससे पिता परेशान और सदमे में था। जमा धन के तीन व चार गुना पाने की लालच में लोगों ने बैंकों और साहूकारों से कर्ज लेकर जमा किया था। जो अब परेशान है। डोलीकापुरवा निवासी झूरी भैंस बेचकर, प्रेमनगर की मीरा देवी बैंक से कर्ज लेकर, कसेरुवा की बिट्टन देवी और पोखरी के बुद्दीलाल ने साहूकारों से कर्ज लिया था। वहीं बेहटापर के कल्लू व मनोज कुमार ने केसीसी से कर्ज लेकर कंपनी में रकम लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खागा। हमारा मिशन ग्रुप ऑफ कंपनी बंद होने से व संचालकों पर एफआईआर होने से निवेशकों व एजेंटो में बेचैनी है। निवेशक एजेंटों को सरेआम बेइज्जत कर रहे हैं। एजेंट छिपकर रह रहे हैं। मिशन ग्रुप आफ कंपनी में क्षेत्र के कई हजार लोगों का करोड़ों रुपया तीन व चार गुना धन देने का लालच देकर जमा कराया था। लोग लालच में आकर रुपया जमा किया। कंपनी के चेयरमैन खजुरिहापुर गांव निवासी राजेश मौर्य और भाई ब्रजेश मौर्य, पत्नी पूजा सहित सभी परिजन गायब हैं। दफ्तर के सभी कर्मचारी भाग गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed