{"_id":"2ca5cf7cd89c0a8e4ac433d4434b9e59","slug":"shiva-s-bow-shooting-took-jai-shri-ram-jaykare-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" शिव धनुष टूटते ही लगे जय श्रीराम के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव धनुष टूटते ही लगे जय श्रीराम के जयकारे
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर
Updated Mon, 30 Mar 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ बाईपास में राम नवमी महोत्सव समिति की ओर से विशाल धनुष यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें रातभर भक्त राम, लक्ष्मण परशुराम के संवादों को सुनकर भक्ति सागर में गोते लगाते रहे।
विज्ञापन
राम नवमी पर शोभा यात्रा निकाली गई। रविवार को धनुष यज्ञ का आयोजन किया गया। जैसे ही मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने शिव धनुष तोड़ा तो भक्तों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए और माता सीता ने प्रभु को वरमाला पहनाई। समिति के अध्यक्ष कमलेश कुमार गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम प्रति वर्ष आयोजित किया जाएगा। राम लक्ष्मण की झांकी की आरती उतारकर भक्तों ने आशीर्वाद लिया। इस मौके पर जगरूप पांडेय, जीतू गुप्ता, योगेंद्र मिश्र, राजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन