फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Sharp weapons used in two sides in land dispute, five injured

Fatehpur News: जमीन के विवाद में दो पक्षों में चले धारदार हथियार, पांच घायल

Mon, 06 Mar 2023 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Mar 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Sharp weapons used in two sides in land dispute, five injured
फतेहपुर। जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच धारदार हथियार चलने से पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र के पांभीपुर गांव निवासी रीना देवी ने बताया कि पति अनोखेलाल शनिवार शाम दरवाजे पर बैठे थे। तभी गांव के बचान यादव, नरेंद्र यादव, नरसिंह, माया पत्नी मानसिंह पुरानी खुन्नस के चलते आकर गालीगलौज करने लगे। पति ने विरोध किया तो धारदार हथियार और कुल्हाड़ी से हमलाकर दिया। वह जान बचाकर घर के अंदर आ गए तो हमलावर भी घर में घुस आए। ससुर, सास और उसने बचाने की कोशिश की तो हमें भी धारदार हथियार से हमलाकर घायल कर दिया। पड़ोसियों के आने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले।

उधर, दूसरे पक्ष की ममता देवी का आरोप है कि वह पैतृक घर में मवेशी बांधते हैं। जमीन के विवाद के चलते जेठ रामसिंह ने पैतृक जमीन को कामता लोधी बेच दी थी। पति ज्ञान सिंह ने बड़े भाई राम सिंह से पुराना घर बेचने के बारे में पूछताछ की। तभी अनोखेलाल, शैलेंद्र उर्फ झूरी, सियाकली, जेठ राम सिंह ने लाठी डंडे और कुल्हाड़ी से पति पर हमला किया। पति के शरीर और सिर में गहरी चोटें हैं। बीच बचाव में उसके साथ मारपीट की। कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed