{"_id":"57b37f0a4f1c1b77766ebc67","slug":"shan-who-became-police-they-respect","type":"story","status":"publish","title_hn":" पुलिस की जो बने शान, उनका हुआ सम्मान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की जो बने शान, उनका हुआ सम्मान
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Wed, 17 Aug 2016 02:32 AM IST
विज्ञापन
मेडल लगाकर मलवां एसओ को सम्मानित करते एसपी कलानिधि नैथानी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस लाइन में 15 अगस्त के मौके पर पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने झंडारोहरण किया। ध्वज को सलामी देकर परेड कराई। जनता और विभाग के लिए बेहतर कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया।
एसपी ने कहा कि देश सेवा का विशाल अंग पुलिस सेवा है। हर पुलिसकर्मी से नागरिकों को अच्छे व्यवहार की अपेक्षा होती है। पुलिस की गरिमा को बनाने के लिए हर पीड़ित की सेवा की जानी चाहिए। लाइन में एसपी और एएसपी राजकमल यादव ने पौधरोपण किया। इसके बाद सिपाही अश्वनी कुमार पांडेय को उत्कृष्ट सेवा सम्मान मेडल और दस हजार रुपये नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इसी क्रम में पूर्व प्रतिसार निरीक्षक राजेंद्र शर्मा (मुरादाबाद में तैनात) को सराहनीय सेवा सम्मान मेडल और पांच हजार रुपये का नगद पुरस्कार, मलवां एसओ संजय सिंह का सराहनीय सेवा सम्मान मेडल और पांच हजार रुपये पुरस्कार, एसपी चालक हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह व चालक सुरेंद्र प्रसाद सिंह को सराहनीय सेवा सम्मान मेडल के साथ पांच-पांच हजार रुपये से पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर सीओ लाइन मदन सिंह, क्राइम ब्रांच से एसआई प्रदीप सिंह, अर्जुन सिंह मौजूद रहे।