फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   shailputri worship

Fatehpur News: मां शैलपुत्री की आराधना कर सुख और समृद्धि मांगी

Thu, 23 Mar 2023 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
shailputri worship
फतेहपुर। चैत्र नवरात्र की बुधवार को धूमधाम से शुरुआत हुई। पहले दिन भक्तों ने घरों में कलश स्थापित शैलपुत्री की पूजा कर सुख और समृद्धि की कामना की। शहर से लेकर जिलेभर के दुर्गा मंदिरों में पूजन के लिए भीड़ लगी रही। पूरे दिन माता के जयकारे लगते रहे। शाम के समय महिलाओं ने मंदिरों में पहुंच कर मां दुर्गा के भजन गाए।
विज्ञापन

नवरात्र के पहले दिन घरों में शुभ मुहूर्त में कलश स्थापित किया गया। किसी ने पंडित का सहारा लिया तो किसी ने स्वयं ही मंत्रोच्चारण करके स्थापना की। घर परिवार के सदस्यों के साथ मां दुर्गा की आरती उतारी। शहर के कालिकन मंदिर, शीतला मंदिर, दुर्गा मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भक्तों की भीड़ दिखाई दी। वैदिक रीति रिवाज से भक्तों ने जल, पुष्प, अक्षत, रोली, हल्दी, चंदन लगाकर पूजा की और मां के श्रीचरणों में शीश नवाया। मंदिर में स्थित हवन कुंड में भक्तों ने हवन किया। शाम को समय यहां पर महिलाएं मंगल गीत गाती नजर आईं। मां के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की विधि विधान से पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

-

मिठाई खिलाकर हिंदू नववर्ष की बधाई दी
फतेहपुर। हिन्दू नववर्ष को लेकर जिलेभर में जश्न मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया और गले मिलकर शुभकामनाएं दी। पूर्व विधायक विक्रम सिंह की अगुवाई में हिंदू नववर्ष धूमधाम से मनाया गया। विक्रम सिंह ने अपने आवास जेल रोड से तांबेश्वर चौराहा होकर अशोक चौराहा, छत्रपति साहूजी महाराज चौराहा, विद्यार्थी चौराहा होकर पटेल नगर तक पहुंचे। सभी चौराहों पर मिठाई बांटी गई। इसी प्रकार जहानाबाद, बिंदकी, अमौली, बहुआ, भिटौरा, हसवा, असोथर, किशनपुर, हथगाम, खागा, थरियांव समेत अन्य कस्बों में हिन्दू नववर्ष मनाया गया। इस मौके पर नीटू मिश्रा, दयाशंकर गुप्ता, अभिषेक शुक्ला, संजय मोदनवाल, विक्रम चंदेल, राकेश गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू
- मां अंबिका देवी मंदिर का सजा दरबार

जहानाबाद। कस्बे के प्राचीन सिद्धपीठ मां अंबिका देवी मंदिर से गाजे बाजे के साथ महिलाओं ने भव्य कलश शोभायात्रा निकाली। इसी के साथ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा पुराण का शुभारंभ हुआ।

कोड़ा जहानाबाद स्थित प्राचीन मां अंबिका देवी मंदिर से दोपहर दो बजे वेद मंत्रों के बीच पूजा अर्चना के बाद महिलाओं ने गाजे-बाजे के साथ सिर पर कलश धारण कर शोभायात्रा निकाली। यात्रा मंदिर परिसर से नयागंज, एकलव्य नगर (तेजा नगर) से रिंद नदी तट पहुंचकर कलशों में पानी भरकर पुन: एकलव्य नगर होते हुए क्योटरा. अयोध्या नगर से मंदिर पहुंची। शोभायात्रा समापन होने के बाद शाम चार बजे से मंदिर परिसर में गुरुकुल हरिद्वार की नीतम साध्वी के सानिध्य में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा पुराण का शुभारंभ हुआ। नवरात्र के प्रथम दिन मंदिर भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यह आयोजन मां अंबिका देवी सेवा समिति के तत्वावधान में हुआ। इसी तरह शीतला माता, आशादेवी काली मंदि,र फूलमती देवी, दुर्गा देवी मंदिरों में भी श्रृद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed