फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Seven people injured in road accidents

Fatehpur News: सड़क हादसों में सात लोग घायल

Fri, 14 Feb 2025 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Seven people injured in road accidents
फतेहपुर। विभिन्न स्थानों पर शुक्रवार को सड़क हादसों में सात लोग घायल हो गए। थरियांव थाने के बिलंदा के पास तेज रफ्तार ऑटो साइकिल सवार को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में साइकिल सवार हुसैनगंज थाने के बैरमपुर निवासी राजाराम व ऑटो सवार चार नर्स मामूली रूप से जख्मी हुईं। उधर, गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाखा रोड पर डीजे वाहन की टक्कर से बाइक सवार अच्छे व उसका साथी कल्लू घायल हो गया। बाइक सवार घघौरा गांव निवासी है। इधर, खागा कोतवाली क्षेत्र के इस्कुरी नंदपुर निवासी महेंद्र अपनी पत्नी सोमवती व रिश्तेदार यशोदा देवी निवासी मकनपुर को बाइक से लेकर राधानगर थाना क्षेत्र के नेवलापुर अंतिम संस्कार में गए थे। थरियांव थाना क्षेत्र के बीबीहाट के पास चार पहिया की टक्कर से घायल हो गए। औंग थाना क्षेत्र के गलाथा गांव निवासी विमलेश किसी काम से मलवां आ रहा था। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गुगौली के पास बाइक फिसलने से गिरकर घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed