{"_id":"57571e544f1c1b01059c51aa","slug":"seven-people-freak-rain-storm","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी-बारिश ने सात लोगों को लीला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी-बारिश ने सात लोगों को लीला
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
Updated Wed, 08 Jun 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
पटेलनगर में आंधी से सड़क पर गिरा पेड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज आंधी और उसके बाद बारिश के चलते दीवार व आकाशीय बिजली गिरने से जिले में मंगलवार शाम सात लोगों की मौत हो गई। वहीं एक महिला झुलस गई है व एक किशोरी घायल है। इन हादसों से इलाके में दहशत का माहौल है।
हथगाम प्रतिनिधि के अनुसार थाना के रायचंद्रपुर गांव निवासी रामगोपाल की पत्नी हिल्मी उर्फ सहदेवी (60) अपने नाती मोहित (12) पुत्र रामू के साथ दीवार की आड़ में बारिश के वक्त बैठी थी। अचानक दीवार ढह गई। मलबे में दोनों दब गए। हादसा देखकर परिजन व ग्रामीण पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया। अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन दोनों की मौत हो गई।
इधर, हुसैनगंज थाना के जमरावा गांव निवासी राम कुमार पासवान (57) खेत में काम कर रहा था। आंधी बारिश होने पर महुआ के पेड़ के नीचे जाकर बैठ गया। आकाशीय बिजली पेड़ पर गिरी। इससे पेड़ टूटकर शिवमंगल पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। हादसे की खबर पर परिजन दौड़कर पहुंचे। शव देखकर कोहराम मच गया।
विज्ञापन
थरियांव थाना के रामपुर भदोइया गांव निवासी 65 वर्षीय केतकी देवी उर्फ मैना देवी अपने दामाद कल्लू के घर हुसैनगंज कस्बा गई थीं। वह छत पर बैठी थीं। तेज बारिश होने पर नीचे जाने लगी। तभी अनियंत्रित होकर छत से नीचे गिरीं और मौत हो गई। कोतवाली के बरकतपुर गांव में तेजबहादुर की 15 वर्षीय पुत्री राजू जंगल से वापस घर आ रही थी। तभी तेज बरसात होने लगी। बालिका एक पेड़ के नीचे बरसात से बचने के लिए खड़ी हो गई। तभी तेज आवाज से गिरी बिजली ने उसको चपेट में ले लिया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इसी प्रकार टेसाही खुर्द गांव में 55 वर्षीय छेददू आंधी के बाद पेड़ के नीचे आम बिन रहा था। इसी दौरान बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। किशनपुर थाना क्षेत्र में नरैनी गांव निवासी प्रभू के बेटे जगदीश (35) जंगल में मवेशी चरा रहे थे। बारिश के दौरान बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई।
वहीं किशनपुर थाना के एकौरा गांव में छेद्दू की 15 वर्षीय पुत्री छोटी गांव के बाहर एक पेड़ के नीचे खड़ी थी। तभी पेड़ गिर गया, जिसमें दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई। मलवां थाना क्षेत्र के भगवंतपुर गांव निवासी जयकरन की पत्नी शांति देवी जंगल में भैंस चराने गई थी। बारिश के दौरान गिरी आकाशीय बिजली में शांति देवी गंभीर रूप से झुलस गई। वहीं उनकी भैंस मर गई।
सीडीओ रामाश्रय ने बताया कि सभी जगह राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि सभी मृतकों के वारिसों को दैवीय आपदा कोष से सहायता राशि दी जाएगी।