फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Seven people freak rain storm

आंधी-बारिश ने सात लोगों को लीला

Wed, 08 Jun 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर Updated Wed, 08 Jun 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Seven people freak rain storm
पटेलनगर में आंधी से सड़क पर गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला
तेज आंधी और उसके बाद बारिश के चलते दीवार व आकाशीय बिजली गिरने से जिले में मंगलवार शाम सात लोगों की मौत हो गई। वहीं एक महिला झुलस गई है व एक किशोरी घायल है। इन हादसों से इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन



हथगाम प्रतिनिधि के अनुसार थाना के रायचंद्रपुर गांव निवासी रामगोपाल की पत्नी हिल्मी उर्फ सहदेवी (60) अपने नाती मोहित (12) पुत्र रामू के साथ दीवार की आड़ में बारिश के वक्त बैठी थी। अचानक दीवार ढह गई। मलबे में दोनों दब गए। हादसा देखकर परिजन व ग्रामीण पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया। अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन



इधर, हुसैनगंज थाना के जमरावा गांव निवासी राम कुमार पासवान (57) खेत में काम कर रहा था। आंधी बारिश होने पर महुआ के पेड़ के नीचे जाकर बैठ गया। आकाशीय बिजली पेड़ पर गिरी। इससे पेड़ टूटकर शिवमंगल पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। हादसे की खबर पर परिजन दौड़कर पहुंचे। शव देखकर कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



थरियांव थाना के रामपुर भदोइया गांव निवासी 65 वर्षीय केतकी देवी उर्फ मैना देवी अपने दामाद कल्लू के घर हुसैनगंज कस्बा गई थीं। वह छत पर बैठी थीं। तेज बारिश होने पर नीचे जाने लगी। तभी अनियंत्रित होकर छत से नीचे गिरीं और मौत हो गई। कोतवाली के बरकतपुर गांव में तेजबहादुर की 15 वर्षीय पुत्री राजू  जंगल से वापस घर आ रही थी। तभी तेज बरसात होने लगी। बालिका एक पेड़ के नीचे बरसात से बचने के लिए खड़ी हो गई। तभी तेज आवाज से गिरी बिजली ने उसको चपेट में ले लिया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।


इसी प्रकार टेसाही खुर्द गांव में 55 वर्षीय छेददू आंधी के बाद पेड़ के नीचे आम बिन रहा था। इसी दौरान बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। किशनपुर थाना क्षेत्र में नरैनी गांव निवासी प्रभू के बेटे जगदीश (35) जंगल में मवेशी चरा रहे थे। बारिश के दौरान बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई।


वहीं किशनपुर थाना के एकौरा गांव में छेद्दू की 15 वर्षीय पुत्री छोटी गांव के बाहर एक पेड़ के नीचे खड़ी थी। तभी पेड़ गिर गया, जिसमें दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई। मलवां थाना क्षेत्र के भगवंतपुर गांव निवासी जयकरन की पत्नी शांति देवी जंगल में भैंस चराने गई थी। बारिश के दौरान गिरी आकाशीय बिजली में शांति देवी गंभीर रूप से झुलस गई। वहीं उनकी भैंस मर गई।


 
सीडीओ रामाश्रय ने बताया कि सभी जगह राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि सभी मृतकों के वारिसों को दैवीय आपदा कोष से सहायता राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed