{"_id":"57bb4c164f1c1bf53ed4fd9f","slug":"send-it-soon-will-offer-residential-schools-ghlot","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रस्ताव भेजें तो जल्द बनेगा आवासीय विद्यालय -गहलौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रस्ताव भेजें तो जल्द बनेगा आवासीय विद्यालय -गहलौत
अमर उजाला फतेहपुर
Updated Tue, 23 Aug 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
कृत्रिम उपकरण वितरित करते केंद्रीय मंत्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद्र गहलौत ने सोमवार को कहा कि अगर प्रदेश सरकार प्रस्ताव भेजती है, तो वह जिले में निशक्तजनों के आवासीय विद्यालय और छात्रावास का निर्माण कराएंगे। बिना राज्य सरकार के यह काम हो नहीं सकता। वैसे केंद्र सरकार निशक्तजनों को मुख्य धारा में लाने के लिए कई प्रयास कर रही है।
केंद्रीय मंत्री सोमवार को कृत्रिम उपकरण वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने देश की आजादी में शहादत देने वालों को याद किया है। उन्होंने तिरंगा यात्रा के कारण विलंब से कार्यक्रम में पहुंचने पर क्षमा मांगा। कहा कि निशक्तों को समान अधिकार प्रदान करते उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार पूरा प्रयास कर रही है। इसी के तहत सहायक उपकरण मुहैया कराए जा रहे हैं। निशक्त बच्चों को पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति योजना लागू है। इसके लिए उन्हें आवेदन करना होगा।
उनके मंत्रालय ने स्पष्ट निदेश जारी किए हैं कि कोई भी कार्यालय रैंप विहीन नहीं होना चाहिए। जिससे निशक्तों को किसी भी दफ्तर के अंदर दाखिल होने में दिक्कत हो। दूसरी ओर केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद निरंजन ज्योति ने प्रधानमंत्री के कार्यों की सराहना करते हुए बावनी इमली को पर्यटक स्थल घोषित करने की मांग की।
विज्ञापन
एल्मिको कानपुर के तत्वावधान में सोमवार को कलक्ट्रेट के गांधी मैदान में सामाजिक अधिकारिता शिविर एवं सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद्र गेहलोत ने 1167 निशक्त लाभार्थियों को कृत्रिम उपकरण बांटे। इनमें 80 फीसदी निशक्तता वाले 10 लाभार्थियों को बैटरी चलित ट्राई साइकिलेें दी गई।
एल्मिको ने 13 अगस्त बिंदकी, 17 अगस्त खागा, 19 अगस्त को फतेहपुर में परीक्षा शिविर चयनित कर 1167 निशक्तों को 2405 उपकरण बांटे। 37 हजार कीमत वाली ट्राई साइकिलें 10 लाभार्थियों को दी गई। इनके अलावा 865 हाथ चलित ट्राई साइकिल, 76 व्हील चेयर, 652 बैसाखी, 248 छड़ी, 35 दृष्टि बाधित छड़ी, 39 कान की मशीनें, नौ मानसिक निशक्तों के किट, सात कुष्ट रोगियों को दैनिक उपयोग का किट, 21 स्मार्ट कैन प्रदान किए गए।
एल्मिको के महाप्रबंधक कर्नल दुबे ने बताया हर साल ऐसे 2000 कैंप लगाए जाते हैं। इनमें 200 से ज्यादा ऐसे कैंप होते हैं, जिनमें 1000 से ज्याद निशक्त लाभान्वित होते हैं। इस मौके पर केंद्रीय सचिव अवनीश अवस्थी, सीडीओ रामाश्रय, जिला विकलांग अधिकारी प्रीती लता रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने की। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई, विधायक कृष्णा पासवान, जिला पंचायत अध्यक्ष पति अभय प्रतापसिंह उर्फ पप्पू सिंह आदि रहे।