फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Secretary's salary hike stopped due to negligence in housing allotment

Fatehpur News: आवास आवंटन में लापरवाही पर सचिव की वेतन वृद्धि रोकी

Tue, 28 Nov 2023 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Tue, 28 Nov 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Secretary's salary hike stopped due to negligence in housing allotment
फतेहपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत पांच अपात्रों को आवास आवंटित करने के मामले में आखिरकार सचिव पर गाज गिरी है। सचिव के साल 2024 के वेतन वृद्धि में स्थायी तौर पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा आवास का लाभ लेने वालों को दोषी माना गया है, जबकि सेक्टर अधिकारी व बीडीओ को जांच के दायरे से बाहर कर दिया गया है। यह जांच दो साल तक चली। इस मामले को अमर उजाला ने 20 नवंबर को प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन

विकास खंड गाजीपुर में वर्ष 2021 में पांच अपात्रों को पीएम आवास योजना का लाभ दिया गया। इसकी शिकायत पर तत्कालीन जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक महेंद्र प्रसाद चौबे ने जांच की। उन्होंने 28 दिसंबर 2021 को अपनी रिपोर्ट तत्कालीन डीएम को सौंपी। इसमें अपात्रों को आवास देने की बात कही गई। इसके बाद तत्कालीन डीएम ने अपात्रों से वसूली और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन




इसके बाद भी दो सालों तक जांच कागजों पर ही चलती रही। डीएम सी. इंदुमती ने मामला संज्ञान में डीपीआरओ को फटकार लगाते हुए जल्दी ही कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए। इसके बाद डीपीआरओ उपेंद्र राज सिंह ने तत्कालीन सचिव अनूप सिंह के खिलाफ वेतन वृद्धि की कार्रवाई की। डीपीआरओ की रिपोर्ट में लाभार्थी दोषी दर्शाए गए हैं, जबकि सेक्टर अधिकारी और बीडीओ को रिपोर्ट से बाहर कर दिया गया है। इसमें छह लाख की वसूली का भी आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed